बेंगलुरु में हुए मास मोलेस्टेशन के बाद बहुत लोगों ने बहुत कुछ बोला. अक्षय कुमारसे लेकर तापसी पन्नू तक, सबने जमकर अपने विचार रखे. बीते दिनों एक वीडियो ऐसा भीआया, जिसमें लड़का लड़कियों को किस करके भागता है, और उसका वीडियो बनाकर 'फनी' और'प्रैंक' वीडियो के नाम से अपलोड करता है. और ये अपेक्षा करता है कि लोग उसे देखकरहंसेंगे. हालांकि उस लड़के को सोशल मीडिया पर खूब लताड़ा गया और उसने अपना वीडियो हटालिया. पर इस बात ने हमें ये सोचने पर जरूर मजबूर किया कि ये कैसी सोच है जो लड़कियोंको मजाक के नाम पर हैरेस करे? बेंगलुरु के बाद #NotAllMen भी ट्रेंड चल पड़ा. कि जबसारे मर्द मोलेस्टर नहीं होते, तो सारे मर्दों को गालियां क्यों पड़ती हैं. असल मेंसारे मर्द रेपिस्ट नहीं होते. जिस तरह सारी लड़कियों का रेप नहीं होता. असल में होताये है कि जो लोग मोलेस्ट करते हैं, कोई उनके विरोध में खड़ा नहीं होता. लड़कियों कोछेड़ने से लेकर उन्हें गाली देने, पीटने तक की हरकत सड़क पर हो जाती है और लोग देखतेरहते हैं, पुतले बने. वीमियो पर बीते दिनों एक वीडियो अपलोड हुआ. जो आपको बता रहाहै कि पुतले मत बनिए. देखिए वीडियो. #DontBeAMannequin from Autumn Worldwide onVimeo.