The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • this startup provide funeral service picture viral sukhant

अर्थी से लेकर कंधा देने वालों तक, किराए पर अंतिम संस्कार के लिए सारे इंतजाम करती है ये कंपनी!

अर्थी को कांधा देने वाले लोग भी देती है

Advertisement
Sukhant Funeral Viral
अंतिम संस्कार की सारी सुविधाएं देने वाली कंपनी!
pic
रवि पारीक
22 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 22 नवंबर 2022, 07:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इन दिनों दिल्ली में द इंडिया इंटरनेशनल ट्रे़ड फेयर (अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला) चल रहा है. दिल्ली के प्रगति मैदान पर आयोजित इस मेले (India International Trade Fair 2022) में कंपनियां और स्टार्टअप अपने-अपने यूनीक आइडिया और प्रोडक्ट्स लोगों को दिखा रही हैं. 19 नवंबर से ये लोगों के लिए खुल गया है. ये फेयर 27 नवंबर तक चलेगा. इसे लेकर लोगों में उत्साह है. यहां देश-विदेश की हजारों कंपनियों की स्टॉल लगी हैं. 

यहां आए स्टार्टअप्स ने लोगों का खासा ध्यान खींचा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो खासा वायरल हो रहा है. शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये फोटो इसी साल के व्यापार मेले का है. फोटो एक कंपनी का है. इसका नाम सुखांत फ्यूनरल (Sukhant Funeral Management Pvt Ltd) है. जैसा कि नाम से ही साफ हो रहा है. ये स्टार्टअप लोगों को अंतिम संस्कार की सेवाएं देता है. इन सेवाओं में अर्थी, पंडित-बाल कटवाने की सुविधा, कांधा देने वाले लोगों के साथ-साथ अस्थियां विसर्जन कराने का काम भी शामिल है. आप भी देखिए वायरल फोटो…

Image embed

इस कंपनी के स्टॉल के बाहर एक अर्थी रखी है. इसे देखकर हर कोई चौंक गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कंपनी एक अंतिम संस्कार के लिए 37,500 रुपये लेती है. इसके स्टॉल पर लोगों की भीड़ है और लोग सेल्फी तक खींच रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर अब एक अलग बहस छिड़ गई है. लोग कह रहे हैं कि आखिर इसकी क्या जरूरत आन पड़ी? वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ये सब वक्त के हिसाब से बदलाव की आहट है.

Image embed
Image embed

कंपनी की एक वेबसाइट भी है. इस पर कंपनी ने अपनी सेवाओं के बारे में बताया हुआ है. लल्लनटॉप ने नंबर पर फोन करके मैथ्यूज नाम के शख्स से बात की. मैथ्यूज ने ज्यादा कुछ तो नहीं बताया. कहा, ‘मैं कंपनी का मैनेजर हूं. हमारी कंपनी दो तरह की सेवाएं देती है. अलग-अलग सेवाओं की कीमत भी अलग-अलग है. ज्यादा जानकारी ऑफिस आकर ले सकते हैं.' मामले पर लोग अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि बड़े-बुजुर्गों की बात सच हो गई कि आने वाले वक्त में अंतिम संस्कार में भी भाड़े के लोग जाया करेंगे. कुछ लोगों ने कहा कि जमाना कितना बदल गया है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- सड़क पर फूल बेचने वाली लड़की एक मॉडल निकली!

Advertisement

Advertisement

()