अबकी बार फ्रेंच प्रेसिडेंट को नहीं भीगने देंगे हम!
26 जनवरी की परेड में कांच की छत के नीचे होंगे VVIP. पिछले साल छाता मित्र बराक को छाता लेकर खड़ा होना पड़ा था.
Advertisement

Source: Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
पिछले साल की रिपब्लिक डे परेड याद है? कितनी छीछालेदर हो गई थी. सुब्बे से पानी बरसना शुरू हो गया. मिशेल और उनके पति ओबामा खास मेहमान थे. दोनों छाता पकड़ कर खड़े रहे सारा टाइम. परेड देखने का सारा मजा किरकिरा हो गया.
इस बार ऐसा नहीं होगा. सारा इंतजाम हो गया है. VVIP लॉबी के ऊपर कांच का छप्पर तनेगा. एकदम हाईक्वालिटी छत. इस छत के नीचे बैठेंगे अपने प्रेसीडेंट, पीएम, फ्रांस के प्रेसीडेंट फ्रांस्वा ओलांद और कुछ खास पोस्ट वाले लोग.
सरकार के सोर्सेज से पता चला है कि ये कांच की छत मोटराइज्ड होगी. मतलब इसको एक बटन से या रिमोट से लगाया हटाया जा सकता है. ये बारिश से बचाएगी और ठंड से भी. एयर फोर्स की उड़ाने देखने के टाइम इनको सरका दिया जाएगा. और सुनो. राजपथ पर छोटे छोटे माइक लगाए जाएंगे. जिससे गाड़ियों, जूतों और ऑफिसर्स की आवाज साफ सुनाई दें.
ये देखो. ऐसी होती है मोटराइज्ड ग्लास रूफ
https://www.youtube.com/watch?v=DqCOK0zyZM4

