जब हमारे यहां मर्द किसी चीज में कमजोर पड़ जाते हैं तो उनसे कहा जाता है घर बैठजाओ, मेहंदी लगा लो, चूड़ियां पहन लो. कहने का अर्थ ये कि जब मर्द कमज़ोर पड़ जाता है,तब वो औरत बन जाता है. जब कहते हैं कि एक मच्छर आदमी को हिजड़ा बना देता है, कहने काअर्थ होता है कि मच्छर जैसी छोटी चीज भी एक 'पुरुष' को 'नपुंसक' बना सकती है. शॉर्टमें कहें तो जो मजबूत और निडर हो, वही मर्द होता है.कहते हैं जो असली मर्द होते हैं वो औरत को मोलेस्ट नहीं करते. कुछ साल पहले एककैंपेन चला था. 'रियल मेन डोंट रेप'. वैसा ही कुछ आजकल दिल्ली मेट्रो में दिख रहाहै. एक दोस्त को ये स्टिकर मेट्रो में लगा हुआ दिखा.अनिंद्या त्रिपाठी के फेसबुक से साभारकितना आसान होता है मर्दों से ये कहना कि 'मर्द' हो तो रेप मत करो. कितना आसान होताहै उनकी मर्दानगी पर सवाल उठाकर उनसे बात मनवा लेना. कितना आसान होता है मर्दों सेकहना कि अगर वो लड़कियों को मोलेस्ट करते हैं तो उनमें पौरुष की कमी है.तो जो मर्द 'मर्द' नहीं, वो कौन होते हैं?नपुंसक? हिजड़े? जब हम कहते हैं कि मोलेस्ट करने वाले मर्द नहीं होते, हम सिर्फ उनकीमर्दानगी पर सवाल नहीं उठा रहे होते. हम साथ में ये भी कहते हैं कि जो मर्द नहींहोते (मर्दों का शरीर होते हुए भी), वो बुरे होते हैं. वो कायर होते हैं और इसीलिएऔरतों को मोलेस्ट करते हैं. जो कमजोरों को मोलेस्ट करता है वो मर्द नहीं होता.इसलिए औरत कमजोर है. और वो राजकुमारी है जो एक टापू पर कैद है और उसे कैद करने वालाही नहीं, कैद से मुक्त करवाने वाला भी एक पुरुष ही होगा.पुरुष, पुरुष कब होता है?या यूं कहें, कि आदर्श पुरुष कब होता है. जब वो लड़की को मोलेस्ट नहीं, उसकी रक्षाकरे. उसका ध्यान रखे. उसका अभिभावक बनकर रहे. उसकी जरूरतें पूरी करे. जिस तरह पिताबच्चों की करते हैं. जीवन भर औरतें पुरुषों पर आश्रित रहें, अपनी जरूरतों, अपनीइच्छाओं को पूरा करने के लिए.जब हम किसी पुरुष को रियल मैन कहते हैं...जब हम किसी पुरुष को रियल मैन कहते हैं, हम ये कह रहे होते हैं कि उसके अंदर पौरुषहै. और उस पौरुष का सही इस्तेमाल औरतों की रक्षा करने के लिए होना चाहिए, उन्हेंमोलेस्ट करने के लिए नहीं. दोनों ही परिस्थितियों में औरत कमज़ोर होती है. पुरुष कीदया की भागी होती हैं. और ये विचार नहीं बदलता कि औरत पुरुष से कमज़ोर नहीं, उसकेबराबर है.जब हम किसी पुरुष को रियल मैन कहते हैं, हम असल में उसी पुरुषवादी सोच से घिरे होतेहैं जो महिलाओं को पुरुषों से कमतर आंकती हैं.जब हम ऐसा स्टिकर मेट्रो में लगाते हैं, हम एक सेक्सिस्ट अप्रोच को बढ़ावा देते हैं.जो औरतों और पुरुषों को एक दूसरे के विपरीत खड़ा करती है. जो ये मानती है कि चूंकिऔरतें कमज़ोर होती हैं, उन्हें एक अलग कोच की जरूरत है.***दिल्ली मेट्रो, माफ़ करना. औरतों को इसलिए अलग कोच की जरूरत नहीं कि दिल्ली में कोईसच्चा 'मर्द' नहीं बचा. औरतों को अलग कोच इसलिए दिया गया है क्योंकि उनकामोलेस्टेशन होता है. उन्हें घूरा जाता है, गलत तरह से छुआ जाता है. इस समाज मेंउन्हें असुरक्षित महसूस करवाया जाता है. ठीक उसी तरह जैसे उन लोगों को असुरक्षितमहसूस करवाया जाता है जो आम परिभाषा में सच्चे 'मर्द' नहीं होते. समलैंगिक और हिजड़ेभी. ठीक उसी तरह जब घर से बाहर निकलते वक़्त उन्हें टोका जाता है कि कपड़े ठीक सेपहनो. घर के पुरुष उन्हें मोलेस्ट नहीं करते. 'सच्चे मर्द' होते हैं.और हां, अगर सभी मर्द सच्चे 'मर्द' बन भी गए, तो औरतों को कमज़ोर मानना बंद नहींकरेंगे. पिता, पति और भाई बनकर उनकी 'रक्षा' करते रहेंगे. कभी ये न समझ पाएंगे किऔरतों को 'रक्षा' नहीं, 'सुरक्षा' की जरूरत है. और अलग लेडीज कोच की तो कतई नहीं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:इस प्यार भरे वीडियो को लोगों ने 'दिल्ली मेट्रो का सेक्स स्कैंडल' बना दिया