इस हफ्ते Whatsapp ने आखिरकार वो फीचर लॉन्च कर दिया, जिसका इंतजार चल रहा था. यानीवीडियो कॉलिंग का फीचर. लेकिन जब कुछ दिनों पहले इसकी टेस्टिंग चल रही थी, कुछमनचलों ने इसके जरिए ठगी करनी शुरू कर दी. ऐसे कुछ यूआरएल बनाए, जो पढ़ने में लगतेकि Whatsapp कॉलिंग के लिए हैं. और इनके जरिए क्लिक पाने, जानकारी चुराने के लिए चलरहे हैं whatsapp पर ढेर सारे मैसेज. जो दिखते हैं कुछ इस तरह के. और मैसेज में कुछऐसा भी लिखा रहता है 'Only people with the invitation can enable this feature'.यानी अगर आपको इनविटेशन आया है, तभी आप ये फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं.' साथ में एकलिंक लगा होता है. और लिंक पर क्लिक करने पर जो पेज खुलता है, वो बिलकुल ऐसा दिखताहै जैसे whatsapp की ही वेबसाइट का हो. जबकि ये पेज फर्जी है. कई बार तो आपकाब्राउज़र ही आपको बता देता है कि इस पेज को खोलना सेफ नहीं है. लेकिन कई बार लिंकखुल जाता है. और कुछ इस तरह दिखता है: ये आपको अपने दोस्तों को इन्वाइट करने के लिएकहेगा और यहीं सारा खेल हो जाएगा. यानी आप खुद तैयार हो जाता है हैकिंग करवाने केलिए. हैक हुआ या नहीं, ये कह नहीं सकते. लेकिन कम से कम इतना तो है कि आपके फोन कीसिक्योरिटी कमजोर पड़ जाती है. अगर आप ये पूरा प्रोसेस ख़तम करेंगे, तो पाएंगे कि अंतमें ये वीडियो कॉलिंग का लिंक आपको कहीं लेकर नहीं जाता. और जहां लेकर जाएगा, आप नजाने क्या-क्या पाएंगे. और हां. वीडियो कॉलिंग का असल फीचर, जो 15 नवंबर कोwhatsapp ने लॉन्च किया था, वो आपको whatsapp अपडेट होने पर खुद ही मिल जाएगा. आपकिसी कॉन्टैक्ट के नाम के सामने फोन के सिंबल पर टैप करेंगे, तो वॉइस कॉल और वीडियोकॉल के ऑप्शन आ जाएंगे. और न अपडेट हुआ हो फ़ोन तो प्ले स्टोर में जाकर कर लो. लेकिनइन स्पैम मेसेजों पर कतई क्लिक न करना.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ लो: चतुराई से whatsapp चलाने के 10 लल्लनटॉप तरीके