मां कसम अगर जियो का सिम बोल पाता तो अपना इंट्रोडक्शन ऐसे देता, 'माइ नेम इजजियो... रिलायंस जियो.' अपने यहां उसकी डिमांड जेम्स बॉन्ड से कम तो है नहीं.लेकिन, एक बात पता है तुम्हें? अगर जियो सिम बोल पाता तो अपना इंट्रोडक्शन देने केअलावा ये भी बताता कि वो नारंगी और नीले, दो अलग-अलग रंग के कपड़े क्यों पहनता है.अब वो नहीं बता सकता तो हमने सोचा कि हम ही बता देते हैं. देशभक्ति के इस दौर मेंहो सकता है कि लोगों ने इन दोनों रंगों को नरेंदर मोदी और मायावती से जोड़ दिया हो,लेकिन इसके पीछे दूसरा कारण है.नारंगी वाला जियो सिमनारंगी खोखला वाले जियो सिम प्रीव्यू ऑफर के लिए डिजाइन किए गए थे. 5 सितंबर सेपहले ये सिम सिर्फ जियो के कर्मचारियों और रिलायंस के सेंटर्स पर काम करने वालेलोगों को बांटे गए थे. तब कंपनी ट्रायल कर रही थी. इसके बाद ये सिम लाइफ कंपनी केस्मार्टफोन और जियोफाई राउटर के साथ भी बेचे गए. नारंगी पैकेट वाले जियो सिम मेंफ्री डेटा और कॉलिंग 31 दिसंबर तक नहीं थी, बल्कि 90 दिनों के लिए थी. यानी अगरआपने 25 अगस्त से सिम यूज करना शुरू कर दिया तो फ्री सर्विसेज सिर्फ 90 दिनों तकचलेंगी, 31 दिसंबर तक नहीं.नारंगी पैकेट वाले सिमों में एक आराम ये था कि ये दो घंटे के अंदर एक्टिवेट हो जातेथे. इनमें आपका फोन नंबर पहले से आता था. कंपनी की तरफ से. फोन में डालते ही येभन्न से एक्टिवेट हो जाते थे.नीला वाला जियो सिमनीले रंग के खोखला वाले जियो सिम 5 सितंबर के बाद वेलकम ऑफर के नाम से मार्केट मेंआए थे. ये तब हुआ जब जियो सिम आम लोगों को फ्री में दिए जाने लगे थे. हर किसी केलिए अवेलबल थे और जनता टूट पड़ी एकदम इन पर. चूंकि ये सिम वेलकम ऑफर के लिए थे,इसलिए इनमें फ्री डेटा और कॉलिंग 31 दिसंबर तक के लिए मिल रहा था. नीले वाले जियोसिम आने के बाद से मार्केट में नारंगी वाले सिम मिलने लगभग बंद ही हो गए. अब हर जगहनीले पैकेट वाले ही मिल रहे हैं.इनके साथ एक दिक्कत ये है कि ये eKYC से ऐक्टिवेट होते हैं, अपने आप नहीं. कई बारकई घंटों और कई दिनों तक ऐक्टिवेट ही नहीं होते. इन्हें खरीदने वालों की सबसे बड़ीसमस्या यही है. एक तो इत्ती मुश्किल से सिम मिलता है, ऊपर से वो ऐक्टिवेट न हो तोमूड तो भन्नाएगा ही. साथ ही, इसमें यूजर्स अपना नंबर चुन नहीं पाते हैं, क्योंकि वोपहले से नहीं आता है. जब सिम ऐक्टिवेट होता है तो सिस्टम से जो नंबर जेनरेट होताहै, वही मिलता है.कौन सा खरीदेंखरीदें क्या... ज्यादा संभावना है कि नीला वाला ही मिलेगा. अब सोचो कि दो घंटे तकलाइन में खड़े रहकर काउंटर पर पहुंचे और रिलायंस वाले बंदे से बोले कि हम नीला वालानहीं, नारंगी वाला लेंगे. तो वो सिम तो नहीं ही देगा, भगाएगा अलग. हां, अगर कहीं औरसे एक्टिवेट हो चुके नारंगी सिम का जुगाड़ हो जाए तो वल्लाह वल्लाह.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: जियो वालों के लिए एक बुरी खबर और देश के लिए एक अच्छी खबर रिलायंसजियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई है क्या आपके जियो की4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें बिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंस जियो चलानेका नया जुगाड़ इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा