सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से भारत में कई लोग पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को उनके मुल्कवापस भेजने की रट लगाए हैं. इन लोगों के मिजाज का न बोलने पर सलमान खान, करन जौहरऔर महेश भट्ट जैसे दिग्गज सोशल मीडिया पर गरियाए जा चुके हैं. इस लिस्ट में नया नामओम पुरी का है, जिन्होंने एक न्यूज चैनल डिबेट में सब धुआं-धुआं कर दिया.ओम पुरी खबरों में हैं, लेकिन हर जगह बस यही बताया जा रहा है कि ओम पुरी ने सैनिकोंकी शहादत का अपमान किया और कहा कि उन्होंने किसी से सेना में जाने के लिए नहीं कहाथा. ये अधूरी बात है. ओम पुरी ने चीख-चीखकर कहा कि उन्हें सैनिकों की शहादत पर गर्वहै और वो सेना को सलाम करते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि भारत-पाकिस्तान कोइजरायल-फिलिस्तीन जैसा न बना दिया जाए.अगर आप भी अधूरी खबरें पढ़कर अपना खून खौला रहे थे, तो जरा सांस लीजिए और पूरी बातजानिए.जब न्यूज चैनल के एंकर ने ओम पुरी से पूछा कि पूरा देश सेना के पीछे एक साथ क्योंनहीं खड़ा है, तो उन्होंने कहा, 'फौज को हमारी ज़रूरत नहीं है. पहली बार भारत नेपाकिस्तान को बता दिया कि हम सिर्फ भौंकते नहीं हैं, काट भी सकते हैं. अभी तक किसीकी इतनी पॉलिटिकल इच्छा-शक्ति क्यों नहीं थी? खुशी मनाओ कि हमारी सेना और जनता कामनोबल ऊंचा हुआ है. हम नपुंसक नहीं हैं. हम काटने में विश्वास नहीं रखते, लेकिन कुछगलत होगा तो बार-बार काटेंगे. हमें अपनी आर्मी पर फख्र है.'डिबेट में ओम पुरी ने कुछ संजीदा बातें भी कहीं. वो बोले, 'क्या आप चाहते हैं किभारत-पाकिस्तान इजरायल और फिलिस्तीन जैसे बन जाएं और सदियों तक लड़ते रहें? ये देशका नहीं, परिवारों का विभाजन है. हिंदुस्तान में 22 करोड़ मुस्लिम हैं. उधरवालों केरिश्तेदार इधर रहते हैं और इधरवालों के रिश्तेदार उधर रहते हैं. ये तुम लोगों नेक्या सलमान-सलमान लगा रखा है.'जब उनसे पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री एक सुर में पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स का बायकॉटक्यों नहीं कर रही है तो ओम ने कहा, 'सरकार से कहिए कि उनका वीजा कैंसल करें. मैंमजदूर आदमी हूं, कोई स्टार नहीं. मैं काम करूंगा. एक हफ्ते से और कोई मुद्दा नहींमिल रहा है आपको. 22 करोड़ मुस्लिम हैं देश में. भड़काओ मत उन्हें. आप लोग पता नहींकैसी-कैसी फिल्में बनाकर पाकिस्तान पर थूकते हो बेशर्मों. मैंने जो काम किया, मुझेउस पर गर्व है'.--------------------------------------------------------------------------------यहां तक आते-आते डिबेट चीखने-चिल्लाने पर पहुंच गई थी और बवाल भी यहीं से शुरू हुआ.--------------------------------------------------------------------------------ओम से पूछा गया कि 30 हजार की सैलरी वाला सैनिक सीमा पर जान देता है और देश के अंदरपाकिस्तान से बात करने के लिए कहा जाता है. इस पर ओम ने कहा, 'हमने उसे फोर्स कियाथा फौज में जाओ? मेरा भी बाप फौज में था. बर्मा में लड़ा था. हमें गर्व है अपनेजवानों पर, लेकिन जिस चीज पर आप बहस कर रहे हैं, वो बहस का मुद्दा है ही नहीं.'इस बहस में कर्नल वीएन थापर (रिटा.) और MNS नेता वागीश सारस्वत भी थे. चैनल परडिबेट नहीं, थेथरई हो रही थी. जब ओम पुरी से बात खत्म करने को कहा गया, तो उन्होंनेकहा, 'आप एक काम कीजिए. आप 10-15-20 जितने भी हिंदुस्तानी तैयार कर सकते हैं, जोअपने शरीर पर बम बांधकर पाकिस्तान जाकर कुछ उड़ा आएं, उन्हें तैयार कर लीजिए.धन्यवाद.' खीझ में इतना बोलकर ओम पुरी बहस से उठ गए और एंकर चीखने लगा कि ओम पुरीफिदायीन की भाषा बोल रहे हैं.बहस के दौरान तो वागीश और कर्नल थापर ओम पर चीखे ही, इसके बाद अनुपम खेर ने भी एकट्वीट ठोंका.अब आप खुद सोचिए. आप कल से क्या पढ़ रहे थे, जबकि असल में ओम पुरी ने क्या कहा था.लिखे में भाव न पकड़ पा रहे हों, तो ये रहा वीडियो, देख लीजिए.https://www.youtube.com/watch?v=jIv15V78z1Q ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्टर्स केसपोर्टर्स को मेजर गौरव आर्य का जवाब ये कांग्रेसी बोला है कि सर्जिकल स्ट्राइककरो, बकैती नहीं पाकिस्तानियों को भगाने वालों, सेंधा नमक चाटना भी छोड़ दो! इंडियामें काम करने पर किया था कमेंट, पाक एक्ट्रेस माहिरा ने धो डाला भारत-पाकिस्तान परसबसे अलग हटकर बात आजम खान ने कही है