The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • This is what Govinda has to say about dancing uncle Sanjeev Shrivastava

अपने गाने पर संजीव को डांस करते देख गोविंदा ने बहुत मजे की बात कही

सिर्फ गोविंदा ही नहीं अर्जुन कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक उनकी तारीफ कर चुकी हैं.

Advertisement
pic
4 जून 2018 (अपडेटेड: 5 जून 2018, 05:54 AM IST)
Img The Lallantop
गोविंदा को बॉलीवुड में उनके डांस के लिए जाना जाता है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
प्रिया प्रकाश वरियर की अपार सफलता के बाद मार्केट में डांसिंग अंकल यानी प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव ने दस्तक दी और फिलहाल पूरे सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा है. चर्चा में आने का कारण है उनका डांस, जो उन्होंने गोविंदा के गाने 'आपके आ जाने से' पर किया था. इन अंकल की बेसिक बायोग्रफी तो अब सबको ही पता है. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के रहने वाले हैं और पेशे से प्रोफेसर हैं. अपने कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट के HoD हैं. उनका ये डांस विडियो ग्वालियर में हुए उनके साले की संगीत सेरेमनी में रिकॉर्ड किया गया था. अब तक कई सिलेब्रिटीज़ ने उनके इस डांस की तारीफ की है. लेकिन इस पर गोविंदा ने क्या कहा, ये जानने वाली बात है. गोविंदा ने आज तक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा-
मैंने हाल ही में उनका विडियो देखा है. मैंने देखा कि कितने मन से नाच रहे हैं और ये मुझे बहुत अच्छा लगा. अपने भारी वजन के बावजूद वो इस डांस को एंजॉय कर रहे हैं, ये शानदार है. ये मेरी ही फिल्म 'खुदगर्ज़' का गाना है. इसे वैष्णो देवी में सिर्फ नौ घंटे में शूट किया गया था. उन्होंने जिस तरह से मेरे स्टेप्स कॉपी किए हैं, वो कमाल है. वो अपने डांस में बिलकुल मग्न हैं. आधा दर्जन से ज़्यादा ऐक्टर्स ने मेरे स्टेप्स कॉपी करने की कोशिश की है, लेकिन जैसा इन भाई साहब ने किया है वैसा कोई और नहीं कर पाया. वो बिल्कुल मजे में नाच रहे हैं. 
गोविंदा ने ये भी कहा-
डांस की कोई उम्र नहीं होती. ये बहुत बार कहा-सुना जाता रहा है. जो दिल में आए बिलकुल प्योर इमोशंस के साथ करना चाहिए, वो अद्भुत होता है. जब श्रीवास्तव जी नाच रहे थे, तब उन्हें थोड़ी पता था कि वो इतने मशहूर हो जाएंगे. वो बस मजे में डांस किए जा रहे थे. और जो चीज़ दिल से आती है उस पर आप प्राइस टैग नहीं लगा सकते.
अंकल के इसी डांस वीडियो के बारे में गोविंदा बात कर रहे थे:
क्या गजब का स्टेप मारा, सोशल मीडिया की जनता देखती ही जा रही है l The Lallantopक्या गजब का स्टेप मारा, सोशल मीडिया की जनता देखती ही जा रही है Posted by The Lallantop on Thursday, May 31, 2018
गोविंदा से पहले अर्जुन कपूर, अनुष्का शर्मा, रवीना टंडन और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार भी संजीव श्रीवास्तव की तारीफ कर चुके हैं. देखिए उनके ट्वीट्स: raveena tweetdivya tweet उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें विदिशा म्युनिसिपैलिटी का ब्रैंड ऐंबेस्डर बना दिया है.
ये भी पढ़ें: वायरल हो रहे 'डांसर अंकल' के बारे में वो बातें जो अब तक किसी को नहीं पता पड़ताल: लॉन्च करके तुरंत हटाया गया पतंजलि किंभो ऐप स्वदेशी है या विदेशी? आमिर खान को ‘रिश्तों के ठेकेदार’ बताएंगे कि बाप बेटी के साथ कैसे खेले? शाहरुख खान की इस टी-शर्ट की कीमत जानकर चक्कर खा जाओगे
वीडियो देखें: वायरल हो रहे Dancer Uncle के बारे में वो बातें जो अब तक किसी को नहीं पता! 

Advertisement

Advertisement

()