डिअर यो यो हनी सिंह जी, मैं एक फ्रस्ट्रेटेड युवा हूं. 3 साल से सिविल की तैयारीकर रहा हूं. क्लियर नहीं होता. या ये मानिए कि मैं एक यंग लड़की हूं जिसको पीरियड्सके साथ तेज जुकाम हो गया है. या फिर ये मान लीजिये कि मैं वो एवरेज इंडियन हूंजिसको उसके/उसकी एक्स ने फोन कर कर के परेशान कर रखा है. मैं अपना दिमाग ठंडा रखनेके लिए एफएम रेडियो चलाता/चलाती हूं और आपका रैप सुनने को मिल जाता है. आप खुश हैं.तो मैं क्या करूं? आप स्टार हैं. तो मैं क्या करूं? आप बहुत अमीर हो. आप अपनेवीडियो में सोनाक्षी को डेट कर सकते हो. आप 50 लडकियां डंप कर सकते हो. आप अपनीएक्स को कोस सकते हो. पर पॉइंट ये है, कि मैं आपकी तारीफ क्यों सुनूं? वो भी आपकेही मुंह से. आपके नार्सिसिस्टिक रैप क्यों सुनूं? अरे यार आप हो कौन? आपके रैप परना, मेरा एक रिएक्शन है. वो है ये: [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/ElliAvramOfficalFanPage/videos/1678112199098464/"]