जब से आदम ने सेब खाया है, आदमी का ज्ञान बढ़ता गया है. लेकिन लाख चीज़ें ऐसी हैं,जो अब भी समझ में नहीं आतीं. इसीलिए 'जादू' की अवधारणा बची हुई है. जिस चीज़ केपीछे हम तर्क न ढूंढ पाएं वो हमारे लिए जादू की श्रेणी में आता है. इसीलिए जादूगरोंका कारोबार बंद नहीं हुआ है. वो ब्लेड हलक से उतारकर उगल रहे हैं, ताजमहल गायब कररहे हैं और जिन्न की तरह चिराग से बाहर निकल रहे हैं.और हम देख रहे हैं. फेसबुक पर, वो भी लाइव.एक फेसबुक पेज है Powws नाम का. इस पर पिछले कुछ घंटों से लगातार एक मैजिकट्रिक लाइव स्ट्रीम की जा रही है. इसमें किसी टूरिस्ट स्पॉट (देखने में कोईयूरोपियन शहर लगता है, लेकिन दावा नहीं किया जा सकता) में ज़मीन पर कपड़े से ढंकाएक स्टूल रखा हुआ है. इस पर एक सुनहरा चिराग रखा है. और इसी में से नीले कपड़े पहनेएक जिन्न निकला दिखा. मानो किसी ने अभी थोड़ी देर पहले चिराग घिसा हो. जिस जिस नेजिन्न को पैसे दिए, उस उस को टॉफी भी मिली. जिन्न माने अपने अलादीन कार्टून काजीनी. देखने में ये ट्रिक इतनी दिलचस्प है कि एक लाइव स्ट्रीम को 20-20 हज़ार लोगसाथ में देख रहे थे. वो भी तब, जब Powws को तकरीबन 80 हज़ार लोग ही फॉलो करते हैं.Powws पेज पर जीनी मैजिक ट्रिक की लाइव स्ट्रीमिंग 20-20 हज़ार लोगों ने एकसाथदेखी.इस वीडियो में लोगों की दिलचस्पी होने का एक कारण ये है कि जिन्न चिराग से इतना दूरहै कि लोग पहली बार में इस बात को खारिज कर देते हैं कि चिराग उसका वज़न संभाल रहाहोगा. वो हवा में तैरता नज़र आता है. लोग माथा पकड़कर सिर धुनते रहते हैं कि ये हुआतो कैसे. हम यहां यही बताने की कोशिश करेंगे.हमारे जिन्न ने उसी ट्रिक का इस्तेमाल किया है, जिसका इस्तेमाल अपने यहां के हवामें तैरने वाले योगी करते हैं. ये एक बड़े मज़बूत प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैंजो इनके हाथ के पास से होते हुए ज़मीन तक जाता है. योगी (ढोंगी) इसपर बैठते हुए इसप्लेटफॉर्म को छुपा लेता है.हवा में लटके 'योगी' आपको ऐसे बेवकूफ बनाते हैं. (फोटोः ऑड स्टफ मैग्ज़ीन)अब जिन्न पर आते हैं. जिन्न के मामले में योगी जैसा ही प्लेटफॉर्म है. अब आप सवालकरेंगे कि प्लेटफॉर्म होता तो लुढ़क जाता क्योंकि जिन्न तो चिराग से बहुत दूर है.तो इसका जवाब ये है कि जिन्न ने योगी से ज़्यादा दिमाग लगाया है. जिस तरफ जिन्नझुका हुआ है, प्लेटफॉर्म उसी ओर ज़्यादा बड़ा होता है. इतना बड़ा कि जिन्न के सेंटरऑफ मास के ठीक नीचे आ सके. हमने जितने जिन्न इस तरह हवा में तैरते देखे, उनके ठीकनीचे तक एक कपड़ा बिछा हुआ था.ये अलग अलग जगहों पर जीनी ट्रिक की तस्वीरें हैं. दोनों तरफ कपड़ा जिन्न के नीचे तकआता है. क्योंकि प्लेटफॉर्म वहीं तक फैला होता है.इस कपड़े के नीचे ही प्लेटफॉर्म छुपा रहता है. अब ये बहुत बेसिक साइंस है कि आकारचाहे जो हो, बॉडी सेंटर ऑफ मास की सीध में बनी रहे तो लुढ़केगी नहीं. हां, थोड़ा भीदाएं-बाएं हुए तो धड़ाम की आवाज़ आना लाज़मी है.तो मितरों, जिन्न हवा में तैरता नहीं है. वो साइंस लगाता है.और एक बात. इस Powws पेज से ज़रा बच के रहना. ये 24 घंटों से लगातार एक ऐसी घटना कोघंटों तक फेसबुक से लाइव स्ट्रीम कर रहा है, जो तकरीबन तीन मिनट की है. और तीन सालपुरानी है. :)--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंःसत्य साईं : एक औसत जादूगर, जिसे पूरा देश बाबा मानता थाकौन है ये बूढ़ी औरत, जिससे मिलने के लिए बड़े-बड़े स्टार भी जमीन पर बैठते हैंकौन है ये बूढ़ी औरत, जिससे मिलने के लिए बड़े-बड़े स्टार भी जमीन पर बैठते हैंइंसान को गायब कर देने वाले 'जादुई कपड़े' का वीडियो देखा? सच जान लो'नो शेव नवंबर' के बाद हस्तमैथुन से जुड़ा ये अजीब चैलेंज सामने आया हैहर फिल्म फ्राइडे को ही क्यों रिलीज होती है?