मालिक हवालात में, बाहर धरने पर बैठा शेरू रिहाई के इंतजार में
हम रोज कुत्ते वाली स्टोरी इसलिए पढ़वा रहे हैं कि लोग उनको जिंदा जलाना, काटना, मारना बंद करें.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पटना के फतुहा थाने में हवालात के बाहर कुत्ता बैठा है. नाम है शेरू. उसको सजा नहीं मिली. उसका मालिक थाने में बंद है. वो इंतजार कर रहा है. कि ये बाहर निकलें और घर चलें.
सॉरी बॉस, रोज कुत्ते वाली कहानी सुना रहे हैं. लेकिन अभी इसकी जरूरत है. क्योंकि रोज उनके साथ होती क्रूरता सामने आ रही है. कभी जिंदा जलाने की. कभी छत से फेंकने की. इसलिए शेरू की वफादारी का किस्सा भी आपको जानना चाहिए.
तो साहब हाजीपुर गांव में अमिंदर पासवान और दिनेश पासवान के बीच मार मच गई. अमिंदर और उसके भतीजे के खिलाफ हो गई नामजद FIR. संडे को पुलिस आई. अमिंदर को अरेस्ट करके थाने ले आई. पीछे जीप के चार किलोमीटर दौड़कर थाने पहुंचा शेरू. एकदम से डिप्रेसन में आ गया था मालिक की गिरफ्तारी से.
फिर वहां हवालात के सामने बैठ गया. वो तो कहो किसी ने उसको भगाया नहीं. खाना वाना दिया गया लेकिन उसने खाया नहीं. सब हैरान. उसके मालिक को बाहर निकाला तो दोनों ने साथ बैठकर खाया.
कुतिया 6 साल से इस बच्चे को दूध पिला रही है
कुत्तों को जिंदा जलाने वाले, गोली मारने वाले, ये कौन से इंसान हैं?
अपने मजे के लिए इन दोनों ने एक कुत्ते को छत से फेंक दिया