The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • this creative way of teaching goes viral in video

टीचर ने मंजीरा लेकर बच्चों को रटवाए पहाड़े, लोग बोले- 'देश बदल रहा है'

लोगों को याद गया अपना स्कूल!

Advertisement
Teacher Viral Video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
9 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 9 नवंबर 2022, 01:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर टीचर्स से जुड़े वीडियो (Social Media Viral Videos) काफी देखे जाते हैं. आमतौर पर कोई रिपोर्टर स्कूल में घुसकर टीचर से ऊल-जलूल सवाल पूछता है और वीडियो वायरल (Teacher Viral Video) हो जाता है. हालांकि कई बार टीचर्स के पढ़ाने का तरीका भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. इसी पढ़ाने के तरीके के कुछ वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहे हैं. वायरल वीडियो में दो टीचर्स ने बच्चों को इस अंदाज से हिंदी और गणित रटाई है कि लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं. 

गणित वाले टीचर तो भजन के सहारे पहाड़े याद करवा रहा है तो वहीं हिंदी वाले टीचर मजेदार अंदाज में वर्णमाला सिखा रहे हैं. अंकित यादव नाम के यूजर ने वीडियो शेयर किए हैं. साथ में लिखा कि क्या शानदार तरीका है पढ़ाने का. बढ़िया गुरु जी.' वीडियो काफी वायरल है और लोग इसे जमकर रीशेयर कर रहे हैं. वीडियो ट्विटर के साथ-साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. वीडियो में क्लास के ब्लैकबोर्ड पर लिखी डेट की मानें तो वीडियो पिछले महीने (अक्टूबर) की 13 तारीख का है. आप भी देखिए वायरल वीडियो..

Image embed

गणित के टीचर ने तो बच्चों में एकदम जोश भर दिया. इसमें टीचर हाथ में मंजीरा लेकर बच्चों को गणित के पहाड़े रटवा रहे हैं. ये वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी काफी देखा जा रहा है. लोग कह रहे हैं कि हमारे टाइम पर ऐसे टीचर नहीं थे. हमारे वाले तो हाथ में केवल डंडा ही रखते थे. इसके अलावा वीडियो देखकर लोगों को अपने बचपन और स्कूल की याद आ गई। आप भी देखिए वायरल वीडियो...

Image embed

लोग तो इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- सेमीफाइनल से पहले बाबर आजम का ये स्पीच वायरल क्यों हो रहा?

Advertisement

Advertisement

()