ये चाय वालों के अच्छे दिन हैं. भारत और पाकिस्तान के उदाहरण हमारे सामने हैं.हिंदुस्तान में एक चाय वाले का लड़का प्रधानमंत्री बन जाता है. पाकिस्तान में नीलीआंखों और गोरी रंगत वाला एक चाय वाला रातों-रात मॉडल बन जाता है.ये दोनों 'चाय वाले' की पहचान से आगे आए. समाज इसे 'आगे आना' ही कहेगा. लेकिनएक शख्स है जो 30 लाख रुपये की नौकरी छोड़कर चाय वाला बनना पसंद करता है. फिर चायबनवाता है. शानदार चाय. कई जायकों वाली चाय. बड़ी ही इमोशनल कहानी है इस चाय वालेकी.source- hangout.flavoursमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एमपी नगर. वहां एक शॉप है चाय की. नाम है'चाय-34'. इसके मालिक हैं मधुर मल्होत्रा. NRI हैं. ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करते थे.30 लाख का पैकेज था. पेरेंट्स इंडिया में रहते थे. मन ऑस्ट्रेलिया में नहीं लगताथा, पेरेंट्स की फ़िक्र रहती थी. वो अपने साथ मां-बाप को भी ले जाना चाहते थे, लेकिनबिजनेस और कुछ पर्सनल इशू के चलते ये संभव नहीं हो पाया. साल 2011 में उनकी मां कीतबीयत खराब हो गई. वो अपनी जॉब छोड़कर इंडिया वापस आ गए.source-zomato.comदादा के साथ उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने लगे. कुछ वक्त तक फैमिली का रियलएस्टेट का बिजनेस संभाला. वो कुछ नया करना चाहते थे. उनके पास कई बड़ी कंपनियों केऑफर थे. लेकिन 2011 में उन्होंने 'चाय-34' शॉप खोल ली और फिर वो शॉप मशहूर होती गई.शॉप के बोर्ड पर लिखा है 'पेट पूजा और थोड़ी सी गपशप'.मधुर का कहना है, 'हमने यहां चाय के लगभग 20 फ्लेवर्स रखे हैं. इनमें हमारे पास 50लीटर का स्टोरेज है, जो एक ही घंटे में खत्म हो जाता है. इनमें तुलसी-इलायची,तुलसी-अदरक, मसाला चाय जैसे देसी वैराइटीज के अलावा लेमन-हनी, लेमन-तुलसी और रॉ टीफ्लेवर्स भी शामिल हैं.'चाय-34 यूथ के लिए एक बेस्ट अड्डा है. जहां नौजवान आते हैं और चाय की चुस्कियों केसाथ अपनी बातें शेयर करते हैं. इस शॉप में चाय के साथ, बर्गर, समोसा और ऐसाहल्का-फुल्का खाने का सामान भी मिलता है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंपाकिस्तान में फेमस हो रहा है एक चाय वालाइस चायवाले का खबर में आना एक बेहद खतरनाक बात हैलड़की बनकर पाकिस्तान में क्रांति ला रहा है ये लड़काभारत में बैन के बाद अब फवाद खान को पाकिस्तान में भी काम नहीं मिलेगा!