हे सब सुनो! इंडियन आर्मी के जवान दिल्ली में ठगों के शिकार हो रहे हैं. ये ठग बड़ेअफसरों तक को नहीं छोड़ रहे हैं. बॉर्डर पर तो दुश्मनों की वाट लगाने वाले जवान इनठगों से बच नहीं पाए. हाल ही में दिल्ली पुलिस को आर्मी के ऑफिसर्स और जवानों कीखूब सारी कंप्लेन मिली है. कोई उनके सेविंग अकाउंट्स से पैसे उड़ा रहा है. ये बातफौजियों को अपना बैंक स्टेटमेंट निकलवाने के बाद पता चली.विजय इंडियन आर्मी में काम करते हैं, बीते 9 साल से. थोड़े-थोड़े पैसे हर महीने कीसैलरी से बचा कर अपने सेविंग अकाउंट में जमा कराते थे. विजय ने करीब दो लाख रुपयेजमा कर लिए थे. 1 जुलाई को वो अपने पैसे निकलाने बैंक गए. वहां पता चला कि उनकेअकाउंट में तो एक फूटी कौड़ी भी नहीं है. विजय ये सुनते ही सुट्ट हो गए. होना बनताभी है. वो समझ नहीं पा रहे थे कि ऐसा कैसे हो गया. जबकि उनका ATM कार्ड और बाकीसारी डिटेल उन्हीं के पास थी.कैमरे में कैद दोनों चोरबाद में विजय को दोस्तों से पता चला कि उनके अकाउंट भी झाड़-पोछ लिए गए हैं. आर्मीके जवान ही नहीं बल्कि ऑफिसर्स के भी पैसे भी कोई ले उड़ा है. ये बात पुलिस तकपहुंची. पुलिस ने जांच शुरू की. 24-25 जून की रात एटीएम की सीसीटीवी फुटेज देखी गई.उसमें दो चेहरे पुलिस को दिखे. वो दोनों विजय के अकाउंट पर हाथ साफ कर चुके थे.तकरीबन डेढ लाख रुपये. पुलिस ने विजय से उसके एटीएम के बारे में पूछा. विजय नेपुलिस को बताया कि एटीएम उसके पास ही है.दरअसल "स्किमर गैंग" नाम से चोरों का एक गिरोह है. जो सिर्फ आर्मी के लोगों को अपनाटारगेट बनाता है. उन्हीं के पैसे लूटता है. बिना एटीएम कार्ड और बाकी की जानकारी केबगैर ये ऐसा कैसे करते हैं. इसका जवाब दिल्ली पुलिस को मिल गया है.इस गैंग ने दिल्ली कैंट के एटीएम पर स्किमर डिवाइस लगा दिया है. ये एक इलेक्ट्रॉनिकडिवाइस है, जो सेम टू सेम एटीएम मशीन के एटीएम कार्ड इनसर्ट की तरह दिखाता है. जिसेइस गैंग ने चुपके से एटीएम मशीन के कार्ड इनसर्ट करने वाली जगह पर लगा दिया था.स्किमर डिवाइस एटीएम की सारी जानकारी कॉपी कर लेता है. और रही बात पासवर्ड की तोउसके लिए इन चोरों ने छोटू सा कैमरा लगा रखा था. स्किमर मशीन से कार्ड की जानकारीका इस्तेमाल कर ये लोग नया कार्ड बनाते और फिर आर्मी के लोगों को ही लूटते.ॉपुलिस इन चोरों की खोज में जुट गई है.