चोर ने 20 लाख के गहने चुराए, बाद में कूरियर से 4 लाख के वापस लौटा दिए!
चोर ईमानदार के साथ दिमागदार भी निकला.

खोया सामान वापस मिल जाए तो खुशी होती है लेकिन अगर चोरी किया सामान वापस मिल जाए तो सोचिए कि क्या हो. चोरों की चोरी से जुड़ी एक अनोखी खबर उत्तर प्रदेश से सामने आई है. एक चोर ने गाजियाबाद (Ghaziabad Viral News) स्थित एक घर से चोरी की लेकिन बाद में चोरी की गई ज्वेलरी में से कुछ वापस लौटा दी. घटना राजनगर एक्सटेंशन स्थित फॉर्च्युन सोसायटी (Social Viral News) की है. थाना नंद ग्राम इलाके के अंतर्गत आने वाले राजनगर एक्सटेंशन स्थित फॉर्च्युन सोसायटी में चोर ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी चुरा ली.
23 अक्टूबर को पीड़िता प्रीति सेहरा अपने परिवार के साथ दीवाली मनाने बुलंदशहर के सेहरा गांव में गई थीं. 27 अक्टूबर की शाम वो वापस लौटीं. घर आते ही उनके होश उड़ गए. घर में घुसते ही उन्हें चोरी का पता चला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति ने बताया कि चोरों ने घर से 20 लाख रुपये की ज्वेलरी चुराई थी. ज्वेलरी के अलावा चोरों ने 25 हजार रुपये कैश भी चुरा लिए. मामला पुलिस के पास गया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. शनिवार (29 अक्टूबर) को पीड़िता के घर एक कूरियर आया. जब घरवालों ने इसे खोला तो इसमें वही ज्वेलरी थी जो चोर ने चुराई थी.
कूरियर में करीब 4 लाख रुपये की ज्वेलरी निकली. ये वही जेवर थे जो घर से चोरी हुए थे. चोर ईमानदार के साथ-साथ दिमागदार भी निकला. प्रीति को ये कूरियर हापुड़ से भेजा गया था लेकिन जब पुलिस अड्रेस पर पहुंची तो अड्रेस फर्जी निकला. अब लोग, घरवालों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान है कि आखिर चोर ने गहने वापस क्यों किए? इससे पहले मध्य प्रदेश से ऐसी ही एक खबर सामने आई थी. एक चोर ने मंदिर से सामान चोरी किया और फिर कुछ दिन एक चिट्ठी लिखकर सामान वापस लौटा दिया. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
देखें वीडियो- ‘कातांरा’ के हिंदी रीमेक पर ऋषभ शेट्टी क्या बोल गए कि वायरल हो गया?

.webp?width=60)

