ये चोर अपनी जिस बेवकूफी से पकड़ा गया, सारे चोर शर्म से मर जाएंगे
जिसके यहां चोरी हुई, उसकी भी हंसी छूट गई.
Advertisement

चोर ने सोचा पीछे कोई सुराग नहीं छोड़ा है. सांकेतिक तस्वीर
Quick AI Highlights
Click here to view more
कहते हैं चोरों के पास बहुत दिमाग होता है. वो चतुराई से चीजों पर हाथ साफ करते हैं और पकड़े जाने से बचते हैं. मगर कई चीजों पर चोरों की भी नहीं चलती है. एक जनाब ने चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरा भी चुरा लिया. सीसीटीवी कैमरे को बेचने की बजाए उसे अपने घर ले गया. कुछ दिनों पर उसे अपने घर पर लगा लिया.
यहां इस चोर के घर की सारी फुटेज वहां जाने लगी जहां से ये चोर उसे चुरा कर लाया था. फुटेज में खाने पीने, सोने जागने और यहां तक कि कपड़े चेंज करने की भी सारी वीडियो कैमरे के मालिक के पास जाने लगी. ये देख कैमरे के असली मालिक की भी हंसी छूट गई. वो चोर की बेवकूफी पर हैरान हुआ.
चोर था तो शातिर मगर वो इस बात से बेखबर था कि कैमरे के आईपी नंबर से उसके असली मालिक को फुटेज जाती है. उसने कैमरे का आईपी नंबर नहीं बदला था. अब क्या था, पुलिस तक मामला पहुंचा और चोर धरा गया. पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वो घर में अपने बच्चों की एक्टिविटी पर ध्यान रखना चाहता था. मगर उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ये फुटेज कहीं और जा रही है. मामला चीन के शंघाई का है जहां इस खबर के बाहर आते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लोग सोशल मीडिया पर इस चोर के मजे लेने लगे.
Also Read

बैंक मैनेजर महिला से बोला - लोन तो मिल जाएगा, मगर इसके बदले ये करना होगा
मुंबई के नितिन के साथ जो हुआ, उसे पढ़ आप किसी को लिफ्ट देने में 100 बार सोचेंगे