सुरंग खोद ज्वेलरी शॉप में घुसे चोर तिजोरी नहीं काट पाए, फिर कुछ ऐसा हुआ, किसने सोचा था?
'चुन्नु-मुन्नु' गैंग के थे चोर.

चोर चोरी करने के लिए रोज नए-नए आयडिया लाते रहते हैं. कभी ‘मनी हाइस्ट’ स्टाइल में घटना को अंजाम देते हैं, तो कभी ओशियन-11. मेरठ में भी चोरों ने कहीं से मोटीवेशन ले ली और सुरंग खोदकर दुकान में घुस गए. लेकिन तिजोरी नहीं काट पाए. जिसके बाद उन्होंने दुकनदार के लिए एक मेसेज छोड़ा. उन्होंने जो कुछ भी किया, उसके लिए खेद जताया.
चोरों ने सॉरी क्यों बोला?इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक जगह है रिठानी. रिठानी के दिल्ली रोड पर दीपक नाम के व्यक्ति की दीपक ज्वैलर्स नाम की दुकान है. दो फरवरी की सुबह जब दीपक अपनी दुकान पहुंचे, तो उन्हें दुकान के अंदर सुरंग खुदी मिली. उन्होंने देखा कि उनकी तिजोरी काटने की भी कोशिश हुई है. CCTV कैमरे भी टूटे मिले. कुछ पर टेप लगे थे. दीपक मुआयना कर ही रहे थे कि उनकी नजर काउंटर पर लिखे एक मैसेज पर पड़ी, जिसे अंग्रेजी में लिखा गया था.
दीपक ने बताया कि चोर उनकी दुकान में चोरी करने आए थे, लेकिन नाकाम हो गए इसलिए सॉरी बोल रहे हैं. दीपक ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच पड़ताल की. चोर दुकान में लगे CCTV की DVR भी ले गए. बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान के बाहर बने नाले से सुरंग खोदी थी, जिसकी लंबाई करीब 15 फीट के आसपास है. दीपक ने बताया कि चोर कुछ ही सामान ले जा पाए हैं और ये उनके यहां तीसरी चोरी है. चोरों ने भगवान कृष्ण की मूर्ति को उलटा करके रख दिया और उसमें लगी चांदी की बांसुरी को साथ ले गए. वहीं, इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में गुस्सा है. उन्होंने जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई की मांग की है.
दुकान के मालिक दीपक ने बताया कि चोरों ने तिजोरी पर लिखा,
दीपक ने बताया कि चोरों ने लाल रंग के मार्कर से ये लिख गए. वहीं इस मामले पर मेरठ के SP सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि मामला थाना परतापुर के रिठानी चौकी का है. जिसमें एक ज्वेलरी शॉप में सुरंग बनाकर चोरी करने का प्रयास किया गया है. मामले पर दुकनदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं. इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूज़रूम: अनुभव सिंह बस्सी ने हाॅस्टल, मेरठ और अपने जोक्स पर क्या खुलासे किए?

.webp?width=60)

