नोकिया के वो फोन याद हैं? जिनमें स्मार्टमूवी ऐप डाउनलोड करते थे. वीडियो का AVIफॉर्मैट चलाने के लिए. खाली टाइम में ये फोन पेड़ से आम तोड़ने के काम आते थे. इतनेमजबूत और भारी होते थे. नोकिया 6600 से लेकर N8 तक. इनमें सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टमहोता था. सबसे पॉपुलर सिंबियन फोन N70 और N72 थे. तो इस तरह के जितने सिंबियन फोनथे उनमें 31 दिसंबर के बाद व्हाट्सऐप नहीं चलेगा. व्हाट्सऐप कंपनी ने अपने ब्लॉगमें ये क्लियर कट कर दिया है. सिर्फ यही नहीं हैं. S40 और S60 सीरीज के सारे फोनव्हाट्सऐप विहीन हो जाएंगे. माने तमाम जावा फोन. अब जिनके हाथ में कार्बन लावा सेलेकर शायोमी तक के सस्ते धाकड़ स्मार्टफोन पहुंच गए हैं उनको पता नहीं होगा. लेकिनअब भी बहुत लोग अपने 5-6 साल पुराने 'उस जमाने के स्मार्टफोन' चला रहे हैं. उनको अबव्हाट्सऐप चलाने के लिए दूसरा फोन लेनाइच पड़ेगा. नोकिया E6, 5233, Asha 306 ये सबखाली फोन और फेसबुक के काम आएंगे. और कौन कौन से फोन में नहीं चलेगा व्हाट्सऐपब्लैकबेरी OS और ब्लैकबेरी 10 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले एंड्रॉइड 2.1 और 2.2 ऑपरेटिंगसिस्टम वाले विंडोज 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले एप्पल आईफोन 3GS और iOS 6 ऑपरेटिंगसिस्टम वाले अब देख लो. इनमें से कोई तुम्हारे पास हो तो उसको साइड वाली जेब मेंरखकर एक फोन सिर्फ व्हाट्सऐप चलाने के लिए खरीदो.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: वॉट्सऐप में वीडियो कॉलिंग आई, लेकिन क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए?