The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • These People Will Kill Me What Imran Khan Told Sisters On Mohsin Naqvi

'मोहसिन नकवी और आर्मी चीफ इमरान खान की हत्या करना चाहते हैं', पूर्व PM की बहनों का आरोप

इमरान खान की बहनों का आरोप है कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी पूर्व पीएम की हत्या की साजिश रच रहे हैं.

Advertisement
pic
18 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 18 फ़रवरी 2026, 03:30 PM IST)
These People Will Kill Me What Imran Khan Told Sisters On Mohsin Naqvi
इमरान की बहनों ने बताया कि, इमरान खान या उनके परिवार को कुछ भी हुआ, तो वो किसी की आने वाली नस्लों को भी नहीं बख्शेंगे. (फोटो- X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पीएम इमरान खान की बहनों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि मोहसिन नकवी और पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर इमरान खान की हत्या की साजिश रच रहे हैं.

इमरान खान की बहनें डॉक्टर उज्मा खान और अलीमा खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं. एनडीटीवी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि इमरान खान ने हाल ही में उनसे मुलाकात में कहा था,

"ये लोग मुझे मार डालेंगे, उन्होंने मेरी हत्या की साजिश रच ली है."

बहनों का आरोप है कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी (जो PCB चेयरमैन भी हैं) मिलकर ये साजिश कर रहे हैं. अलीमा खान ने कहा,

"मोहसिन नकवी हमें धमकी दे रहे हैं. अगर इमरान खान या हमें कुछ भी हुआ, तो याद रखना, हम किसी की आने वाली नस्लों को भी नहीं बख्शेंगे."

बहनों ने इमरान खान की सेहत पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि उनकी आंखों में समस्या है और जेल में उन्हें सही इलाज नहीं मिल रहा है. इमरान खान अपने भरोसेमंद डॉक्टरों, डॉक्टर आसिम और डॉक्टर फैसल से जांच करवाना चाहते हैं. परिवार के सदस्यों को उनकी जांच के लिए अनुमति चाहिए, लेकिन सरकार ने ये अनुरोध ठुकरा दिए हैं.

इमरान की बहनों ने इसे ‘बर्दाश्त न किए जाने’ वाला बताया. और कहा कि इमरान की सेहत जानबूझकर खराब करने की कोशिश की जा रही है.

बता दें कि इमरान खान की मदद के लिए कई पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट कप्तानों ने आवाज उठाई है. सुनील गावस्कर, कपिल देव, ग्रेग चैपल, क्लाइव लॉयड, वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे दिग्गजों ने पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि इमरान खान की सेहत का ख्याल रखा जाए.

दावा किया जा रहा है कि अधिकारियों ने महीनों तक इमरान की बिगड़ती हालत को नजरअंदाज किया. हाल के दिनों में उनकी सेहत और बिगड़ गई. इसके बाद पाकिस्तान के कई दिग्गज क्रिकेटर भी खुलकर इमरान खान के इलाज की मांग के समर्थन में उतरे. इनमें शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, रमीज राजा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. इन्होंने जोर दिया कि इमरान खान बुनियादी मेडिकल सुविधाओं के हकदार हैं. जल्द से जल्द उनका इलाज कराया जाना चाहिए.

वीडियो: कपिल देव, सुनील गावस्कर समेत कुल 14 कप्तानों ने इमरान खान के लिए की अपील, क्या लिखा?

Advertisement

Advertisement

()