वो नाचती हैं इसका ये मतलब नहीं कि सेक्स के लिए तैयार बैठी हैं
लड़कियों को घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठे, खेत में ले जाकर रेप किया.
Advertisement

Photo: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more
आगरा का कगरौल पुलिस स्टेशन एरिया. 25 जून को 3 लड़कियां डांस परफॉर्म करने आई थीं. डांस के बाद कुछ आदमी उन लड़कियों को उठा ले गए. उनके साथ रेप किया. लड़कियों की हालत बहुत सीरियस है. उनको आगरा के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है.मथुरा की रहने वाली ये लड़कियां आगरा में डांस परफॉरमेंस करती थीं. आगरा में रहने वाले राज और जितेन्दर इन लड़कियों से एक बर्थडे पार्टी में मिले थे. उन्होंने इन लड़कियों के डांस की बहुत तारीफ की. अपने गांव में डांस करने के लिए इनके ग्रुप को बुक किया. लड़कियों के पास उस दौरान कोई काम नहीं था. उन्होंने गांव में डांस का ऑफर ले लिया. रात 8 बजे से करीब 12.30 बजे तक डांस पार्टी चली. लड़कियां जब डांस के बाद मथुरा लौटने लगीं. राज और जितेन्दर ने कहा. वो लोग उनको शहर तक छोड़ देंगे. लड़कियों की अपनी गाड़ी थी, अपना ड्राईवर था. लेकिन फिर भी ये दोनों उनके साथ जाने की बात करने लगे. लड़कियों ने समझा होगा, मेहमान नवाजी है. उन्होंने दोनों आदमियों को भी गाड़ी में बिठा लिया.
राज और जितेन्दर के पास बंदूकें थीं. उन्होंने ड्राईवर से कहा कि गाड़ी खेत में मोड़ लो. ड्राईवर घबरा गया. गाड़ी खेत में ले गया. वहां पहले से 8-10 लोग थे. उनमे से कुछ ने ड्राईवर को धर लिया. बाकी के नीच लोग लड़कियों को एक-एक कर के खींचने लगे. तीन लड़कियों में से एक ने कहा कि वो प्रेग्नेंट है. उसको छोड़ दें. कुछ लोगों ने उसको भी मारा-पीटा. फिर रात-भर सबने बाकी दोनों लड़कियों का रेप किया.ड्राईवर को भी पीट कर वो लोग भाग गए. अगले दिन लड़कियां किसी तरह अपने घर पहुंची. पुलिस में कंप्लेंट की. पुलिस जांच कर रही है. इन लड़कियों के ड्राईवर ने कहा कि उसने सब कुछ देखा है. वो कोर्ट में गवाही देने के लिए तैयार है. तीनों लड़कियों का रेप टेस्ट और उनका इलाज आगरा हॉस्पिटल में चल रहा है. ये कितनी घटिया सोच है. कि कोई लड़की अगर डांस करने वाली है तो वो 'गन्दी औरत' है. हर किसी की अपनी प्रॉपर्टी है. जिसको मन किया उठा ले गया. ऐसे लोगों के लिए जितनी बड़ी सजा हो, वो भी कम है.

