The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • These 13 viral images on Reddit are incredibly intriguing

स्ट्रीटलाइट पर चढ़ी कार्ट, सिंक से निकला पौधा, इन 13 तस्वीरों ने दिमाग घुमा दिया

Interesting viral photos एक समय सोशल मीडिया का मूल हुआ करती थीं. हमें नज़र आईं कुछ मजेदार तस्वीरें कहीं खंभे पर चढ़ी कार्ट तो कहीं दिमाग घुमाने वाली सीढ़ी. फावड़े जैसे चम्मच से लेकर सिंक से निकलता पौधा सब दिख गया.

Advertisement
pic
17 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 17 अक्तूबर 2023, 03:56 PM IST)
Viral Photos, Funny photos, Reddit, Social media viral
स्ट्रीटलाइट पर कार्ट, बेमतलब की कुंडी और सिंक से निकलता पौधा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया भले रणक्षेत्र बन चुका हो. खुद को खुश रखना या अपनी बात मनवाना पहली प्राथमिकता बची हो. लोग वहां अब ज़्यादा जोक्स शेयर नहीं करते. ज़्यादातर जोक्स पर ऑफेंड हो जाते हैं पर फिर भी कुछ लोग बचे हैं जो रोचक चीजें शेयर करते हैं. ऐसी चीजें जो दिमाग घुमाएं या देखने में ही मज़ेदार लगें.

रेडिट पर ऐसा ही सबरेडिट है r/mildlyinteresting जहां लोग ऐसी ही रोचक तस्वीरें शेयर करते हैं. आजकल चल रही कुछ मजेदार तस्वीरें आपके लिए हम ले आए हैं.

केहि कारण भैंस बबूर चढ़ी की तर्ज़ पर नज़र आई  ये शॉपिंग कार्ट. जो इस स्ट्रीटलाइट के ऊपर कैसे जा पहुंची, ये सोचते हुए आप अपने  समय का सदुपयोग कर सकते हैं.

सफलता की सीढ़ी हो या घर की, या तो मिलने में समय बहुत लेती है या बनने में जगह. ऐसे में जगह बचाने के लिए आई ये सीढ़ी. जगह बचेगी पर आपको खुद को बचाते हुए चढ़ना होगा.

ऐसी ही कलाकारी वाली एक और सीढ़ी नज़र आई. सीढ़ी है पर सीधी नहीं. चढ़ना कैसे हैं, देख समझकर आप जानें. 

कहां तो कचरा इकट्ठा करने वाली गाड़ियां कर्कश आवाज़ लगाते आती थीं. फिर आया 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल.'  गाना ऐसा बनाओ कि चार लोग कचरा फेंकते हुए वाइब कर जाएं. न्यूयॉर्क में कचरा गाड़ियां संवारने का काम कलाकारों को मिला तो ऐसा मंज़र सामने था. ख़बर सच्ची है, 2022 में खूब चर्चा भी हुई थी इसकी. 

मैं देर करता नहीं, देर हो जाती है पर कई बेर हो जाती है. देरी को टाला तो नहीं जा सकता लेकिन भूख को टाला जा सकता है. अमेरिका में Tarmac Delay शब्द प्रयोग होता है. जब प्लेन ज़मीन पर बड़ी देर तक उड़ने का इंतज़ार करता रह जाए या यात्रियों को उतरने का मौका न मिले. ऐसे में यात्रियों को स्नैक्स और पानी परोसे जाते हैं. तस्वीर में देरी होने पर खाने के लिए स्नैक्स तैयार दिखते हैं. माने ये मान के बैठे हैं कि देर-सवेर देर तो होगी ही. इतनी तैयारी प्लेन को सही समय पर उड़ाने (उड़ाने वाला उड़ाने!)  के लिए कर ली होती तो...

फेसबुक का पासवर्ड 123456, asdfg09876 या Love143 रखने वाले देखें, आपका पासवर्ड इतने ही काम का है. 

ज़िया मज़कूर ने ऐसी ही किसी सूरत में लिखा होगा कि 
"रात को इस जंगल में रुकना ठीक नहीं,
इस से आगे तुम लोगों की मर्ज़ी है"
बस आप जंगल को शहर या सड़क पढ़ सकते हैं. 

हम सबमें एक न एक ख़ास टैलेंट होता हहै. कोई जीभ से नाक छू लेता है. कोई चार उंगलियां मोड़ कर एक उंगली तिरछी रख लेता है, कोई एक हाथ से ताली बजा सकता है. ऐसे ही इन्होने अपनी सुपरपावर दिखाई.  

वो चॉकलेट आइसक्रीम बनना चाहती थी लेकिन घरवालों के प्रेशर में वनीला बनना पड़ा. 
 

इसे कहते हैं अराजकता का सौंदर्य. टकराकर कांच की ग्लास ऐसे टूटी कि एक परफेक्ट चूड़ी निकल आई. बस इससे पहनने और उससे पीने की गलती न की जाए.

वेस्टर्न टॉयलेट को इंडियन में बदलने वाले आप इकलौते नहीं हैं. इंडोनेशिया की बताई गई तस्वीर में भी यही दिखा. 

बबल टी, ताइवान से शुरू हुई. इस ठंडी ब्लैक टी में चबाने लायक लगभग साबूदाने सी चीजें होती हैं. उन्हें निकालने के लिए इस टी शॉप में एक छोटा फावड़ा ही दे दिया गया. बस इसी तकनीक की जरूरत मुझे कप वाली जमी हुई आइसक्रीम खाते समय होती है. 

इस पौधे का नाम तो नहीं पता लेकिन ये तय है कि इसने पाश की "मैं घास हूं, मैं आपके हर किए-धरे पर उग आऊंगा" पढ़ रखी थी. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: वायरल वीडियो में छाए कुल्ले वाले कपल, लोकल में नाचती लड़की और टिक-टॉप डांस वाला लड़का

Advertisement

Advertisement

()