पाकिस्तान के लाहौर में एक थिएटर एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या कर दी गई. नाम थाकिस्मत बेग. शुक्रवार को जब वो लाहौर में अपना एक प्ले करके थिएटर से घर लौट रहीथीं, तभी एक कार और बाइक ने उनकी कार सड़क पर रोक ली और बाइकर्स ने अंधाधुंधगोलियां चलानी शुरू कर दीं. किस्मत को हाथ, पैर और पेट में 11 गोलियां लगीं.हॉस्पिटल ले जाई गईं, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई. कार में उनके साथ बैठे उनकेमैनेजर को भी एक गोली लगी, हालांकि, वो सुरक्षित हैं.ढेर सारे लोगों के लिए ये एक आम सी खबर है. सारे कीवर्ड हैं इसमें. पाकिस्तान,एक्ट्रेस, हत्या. आदत हो चुकी है लोगों को इस तरह की खबरों की. नॉर्मल रूटीन सीलगती हैं. लेकिन इस मामले में एक बार बिल्कुल नॉर्मल नहीं है. किस्मत को गोली मारनेवाला शख्स जाते-जाते ये चीखकर गया कि'किस्मत, अब तू कभी नाच नहीं पाएगी.'हॉस्पिटल में किस्मत बेगकिस्मत को गोली किसी पुरानी रंजिश या पैसों से जुड़ी किसी वजह से नहीं मारी गाई थी.वो शिकार बनी, क्योंकि उसका नाचना कुछ लोगों को खल रहा था. उसका स्टेज परपरफॉर्मेंस देना कुछ लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा था. नतीजा, किस्मत को अपनी जानगंवानी पड़ी. और ये कोई पहला वाकया नहीं था, जब किस्मत ऐसे किसी हमले की शिकार हुई.इससे पहले भी दो बार उस पर हमला हो चुका था.पाकिस्तान में अपने सपनों के पीछे भाग रहीं लड़कियों के साथ ऐसा सलूक कोई नया नहींहै. सितंबर में वहां के 'अब तक' चैनल की एंकर सना फैजल को उसके फैन ने जहरीलीआइसक्रीम खिला दी थी. उसने पहले ऑटोग्राफ और सेल्फी की गुजारिश की और फिर ऐसीआइसक्रीम थमा गया, जिसमें जहर था.सना फैज़लसना के अलावा इस लिस्ट में नादरा, नागू, यास्मीन, नैना, नगीना, मारवी, करिश्मा,संगम और आरजू जैसे कई नाम हैं, जिन्होंने थोड़ी शोहरत कमाई, लेकिन उसके बाद येलड़कियां मौत के घाट उतार दी गईं. इनमें से कुछ मामले दुश्मनी के थे, लेकिन कुछ जिदके. कुछ बिगड़ैल लोगों का दिल जब इन लड़कियों पर आ जाता है और ये लड़कियां उन्हें'न' कह देती हैं, तो खामियाजा जान देकर ही चुकाना पड़ता है. न जाने ये कब तक होतारहेगा.