The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • The young man ran away after instigating a fight between the two girlfriends

सड़क पर एक दूसरे को पीट रही थीं प्रेमिकाएं, प्रेमी ने कुछ ऐसा किया कि हंसी आ जाएगी!

एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को दूसरी प्रेमिका के साथ देख लिया था.

Advertisement
pic
16 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2023, 07:49 PM IST)
viral video screenshot
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट.
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्यार में लोग क्या क्या नहीं करते. समाज और घरवालों से लड़ते हैं और कभी-कभी आपस में भी लड़ लेते हैं. दरअसल, वाराणसी (Varanasi) में दो युवतियां अपने प्रेमी के लिए आपस में भिड़ गईं. पूरा मामला विस्तार से जानते हैं.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाराणसी के मंडुवाडीह-महमूरगंज ओवरब्रिज के नीचे सब्जी मंडी के पास एक शख्स अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था. शख्स ने मकर संक्रांति के दिन अपनी एक प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था. इसी दौरान शख्स की दूसरी प्रेमिका वहां से गुजर रही थी. तभी उसकी नजर अपने प्रेमी और उससे बात करती हुई दूसरी युवती पर पड़ी. 

युवक चलता बना

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों को देखते ही दूसरी प्रेमिका को गुस्सा आ गया. उसने अपने प्रेमी से बातचीत शुरू की. इसी दौरान दोनों में बहस होने लगी. दूसरी युवती से भी उसकी बहस हुई. दोनों युवतियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. देखते ही देखते ये धक्का मुक्की मारपीट में बदल गई. पहले तो वहां खड़ा युवक सबकुछ देखता रहा, फिर धीरे से वहां से चलता बना.

इस दौरान कई लोगों ने दोनों युवतियों को अलग करने की कोशिश की. हालांकि, उनको सफलता नहीं मिली. इसके बाद किसी ने पुलिस को बुलाया. पुलिस पहुंची और दोनों युवतियों को थाने ले गई. मंडुवाडीह थाने के थानाअध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि दोनों युवतियों के घरवालों को बुलाया गया और उन्हें घटना की जानकारी दी गई. जिसके बाद घरवाले उन्हें घर ले गए. राजीव कुमार ने आगे बताया कि दोनों युवतियों को कड़ी हिदायत देने के बाद ही छोड़ा गया है.

इससे पहले एक ऐसा ही मामला यूपी के कानपुर से सामने आया था. यहां एक प्रेमी के चलते दो प्रेमिकाओं के बीच गैंगवार हो गया था. करीब 20 से 25 लोग इसमें शामिल हो गए थे. इस घटना में बीच चौराहे पर खड़ी कारों में भी तोड़-फोड़ की गई थी. CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई थी.  

वीडियो: वाराणसी में भी सामने आया श्रीकांत त्यागी जैसे मामला

Advertisement

Advertisement

()