'BA पास' के मुरीदों आ गया है 'MA पास' का ट्रेलर
बढ़िया कहानी और बोल्ड सीन के लिए मशहूर हुई 'BA पास' के प्रोड्यूसर्स ने बनाई है ये फिल्म. जे देखो...
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
हेडलाइन देखकर यहां पहुंचे हो, तो पहिले ही एक बात जान लो. सीन शॉट नहीं हैं इस फिल्म में. शिल्पा शुक्ला की फिल्म 'बीए पास' आई थी न 2013 में. बढ़िया एक्टिंग, बढ़िया कहानी वाली फिल्म. हां तो ग्रेजुएशन खत्म हो गई है. पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले का वक्त है. बोले तो 'बीएस पास' वालों ने 'एमए पास' बनाई है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है.
'एमए पास' में होंगी कृतिका सचदेवा और इंद्रानिल सेनगुप्ता. फिल्म के डायरेक्टर नए हैं. 'बीए पास' वाले अजय बहल नहीं हैं. 'एमए पास' के डायरेक्टर हैं शादाब खान. लेकिन प्रोड्यूसर सेम टू सेम हैं. 'फिल्मी बॉक्स' वाले नरेंद्र सिंह और आस्था नाद हैं प्रोड्यूसर. लेकिन ज्यादा चर्राओ नहीं, क्योंकि अभी फिल्म की रिलीज डेट नहीं आई है.
अब बात ट्रेलर की. 'एमए पास' के इस 2 मिनटिया ट्रेलर को देखकर 'बीए पास' वाला झस्स नजर नहीं आ रहा है. लगता है कि बस 'बीए पास' ब्रॉन्ड को बेचने की कोशिश की गई है. हालांकि हम कौन होते हैं जज बनने वाले. सबसे बड़े ज्ञानी तो आप हैं.
तो बस देखिए 'एमए पास' का ट्रेलर....
https://www.youtube.com/watch?v=cMsszmx3dh0
'BA पास' पिच्चर देखनी है तो ये लो https://www.youtube.com/watch?v=ZFC78XMGBC0
'BA पास' पिच्चर देखनी है तो ये लो https://www.youtube.com/watch?v=ZFC78XMGBC0

