तो अमेरिका में चुनाव की तैयारी चल रही है. और हमें अमेरिकी चुनाव के बारे में कुछपता हो न हो, ये जरूर पता है कि डॉनल्ड ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन के बीच जंग छिड़ीहुई है. इन सब के बीच डॉनल्ड ट्रम्प की दी हुई स्पीचों के बड़े चर्चे रहे हैं. कहतेहैं ऐसा कोई इंसान नहीं, जिसके बारे में ट्रम्प ने बुरा-भला न कहा हो. विवाद तोजैसे ट्रम्प का दूसरा नाम है. अमेरिका के न्यू यॉर्क टाइम्स अखबार ने वो किया, जोकोई अखबार शायद ही करने की हिम्मत करे. उन्होंने डॉनल्ड ट्रम्प के उन सारे भद्देशब्दों की लिस्ट बनाई, जो ट्रम्प ने अपनी स्पीच में किसी के लिए भी इस्तेमाल किएथे. इस लिस्ट में 281 लोगों, जगहों और चीजों के नाम शामिल हैं जिन्हें रिपब्लिकनपार्टी से उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रम्प ने ट्विटर पर बुरा कहा है. चाहे वो हिलेरीक्लिंटन जैसे लोग हों, वॉल स्ट्रीट जैसे जर्नल, या फिर चाइना और मेक्सिको जैसे देश.https://twitter.com/armandoarrieta/status/790554905819934724 याद दिला दें किट्रम्प अपनी कथनी ही नहीं, करनी के लिए भी बदनाम रहे हैं. इनपर टैक्स न देने औरऔरतों के साथ बदतमीज़ी करने के आरोप भी हैं.