The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • The Kapil Sharma Show to go off air in February here are the reasons

क्या फरवरी से बंद हो जाएगा 'द कपिल शर्मा शो'?

कई सारे कारण बताए जा रहे हैं.

Advertisement
pic
25 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 25 जनवरी 2021, 12:58 PM IST)
Img The Lallantop
'द कपिल शर्मा शो' के सभी आर्टिस्ट. फोटो- इंस्टाग्राम
Quick AI Highlights
Click here to view more
'द कपिल शर्मा शो' के ऑफ एयर होने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि फरवरी महीने से ये शो टीवी पर नहीं आएगा. वैसे इसके बारे में ना तो कपिल शर्मा ने कोई ऑफिशियल जानकारी दी है और ना ही मेकर्स ने. मगर फिर भी शो बंद होने की चर्चा चल रही है. जिसके पीछे कई सारे कारण भी बताए जा रहे हैं. # कपिल शर्मा शो में प्रमोशन करने नहीं आ रहे सितारे कॉमेडियन कपिल शर्मा.
कॉमेडियन कपिल शर्मा.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 की वजह से कपिल के शो पर कोई लाइव ऑडिएंस नहीं है. 2020 की महामारी और लॉकडाउन का असर बॉलीवुड पर पड़ा. इसी वजह से पिछले साल बहुत कम फिल्में रिलीज़ हुई. जो फिल्में हुईं वो सब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर. सोशल डिस्टेंसिंग के कारण फिल्मों का प्रमोशन भी नहीं हुआ. जिस वजह से कपिल के शो पर भी कोई बॉलीवुड स्टार मूवी प्रमोशन करने नहीं आया.
इन सभी कारणों की वजह से मेकर्स ने शो को बंद करने का निर्णय लिया है. उनका कहना है कि फिलहाल इस शो को बंद कर दिया जाए. जब सारी चीज़ें नॉर्मल होंगी और वापिस पटरी पर आएंगी तो इसे एक बार फिर से शुरू किया जाएगा. # गिन्नी और कपिल को चाहिए क्वालिटी टाइम कपिल शर्मा और गिनी ने अपनी बेटी का नाम अनायरा रखा है. फोटो- इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा और गिन्नी ने अपनी बेटी का नाम अनायरा रखा है. फोटो- इंस्टाग्राम

कपिल और गिन्नी जल्द ही दूसरी बार पैरेंट बनने जा रहे हैं. ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स ये भी कह रही हैं कि कपिल, शो से दो-तीन महीने का ब्रेक चाहते हैं. ताकि वो वाइफ के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें. इस वजह से भी मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला लिया है. कुछ महीनों बाद ये फिर से शुरू हो जाएगा.
Sapna Kapil Sharma

'द कपिल शर्मा शो' में कपिल को मिलाकर फिलहाल कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह दिखाई देते हैं. इससे पहले साल 2013 में कपिल शर्मा का कॉमेडी शो, कलर्स चैनल पर आता था. जिसका नाम था 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'. इस शो ने भी ऑडियंस को खूब हंसाया था. तीन साल बाद 24 जनवरी 2016 को ये शो बंद हो गया था. # नेटफ्लिक्स संग काम करेंगे कपिल शर्मा कपिल अपनी डिजिटल पारी की शुरुआत कर रहे हैं, और वो भी नेटफ्लिक्स के साथ. फोटो - ट्विटर
कपिल अपनी डिजिटल पारी की शुरुआत कर रहे हैं, और वो भी नेटफ्लिक्स के साथ. फोटो - ट्विटर

बीते दिनों कपिल ने एक छोटा सा प्रोमो शेयर किया था. जिसमें बताया था कि वो नेटफ्लिक्स पर अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं. वैसे प्रोजेक्ट को लेकर अभी कोई भी बात बाहर नहीं आई है. ये एक सीरीज़ है या स्टैंड अप स्पेशल, इस पर अभी कुछ नहीं कहा गया है. कपिल पिछले कुछ महीनों से ही अपने शो पर एक वेब प्रोजेक्ट का ज़िक्र करते रहे थे. शायद वो इसी की बात कर रहे थे.

Advertisement

Advertisement

()