The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • The Jat community in Haryana will begin a second round of agitation starting on sunday over reservation

रेल की पटरी न उखाड़ने के वादे के साथ जाट रिटर्न्स!

हरियाणा: रिजर्वेशन की डिमांड के साथ जाट लौट आए हैं. 8 जिलों में धारा 144 लागू, इंटरनेट बैन.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो क्रेडिट: Reuters. फरवरी में जाट आंदोलन के दौरान प्रोटेस्ट करते हुए लोग,
pic
विकास टिनटिन
5 जून 2016 (अपडेटेड: 4 जून 2016, 03:14 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जाट रिटर्न्स. डिमांड वही. रिजर्वेशन. जाट नेताओं की धमकी है रिजर्वेशन की मांग को लेकर रविवार से आंदोलन करने की. देश बदल रहा है. अब आंदोलन की धमकी दी जाती है. जाट आंदोलन की धमकी के मद्देनजर पूरे हरियाणा को हाई अलर्ट पर रखा गया है. रोहतक, सोनीपत समेत हरियाणा के कई शहरों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. क्योंकि कुछ गलत होने पर सबसे ज्यादा आग भड़काने का काम वाया अफवाह इंटरनेट और मोबाइल के जरिए ही किया जाता है. हरियाणा के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (होम) राम निवास ने कहा, 'अगर बिना परमिशन कहीं प्रोटेस्ट किया गया तो एक्शन लिया जाएगा. आंदोलन से जुड़ी ग्राम पंचायतों और खाप पंचायतों ने शांति पूर्वक प्रोटेस्ट करने की बात कही है. सड़क, रेल मार्ग ब्लॉक नहीं करने का वादा किया है नेताओं ने. पैरामिलिट्री के 55 कंपनियों हरियाणा पहुंच गई हैं. इनमें सीआरपीएफ, RAF, ITBP और BSF शामिल हैं. सड़क या रेल मार्ग को ब्लॉक करने से रोकने के लिए हमने इंतजाम कर लिए हैं.'
Embed
https://twitter.com/ANI_news/status/739290988141809664 बता दें कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने हरियाणा के 15 जिलों में धरना देने का ऐलान किया है. पिछली बार जब आंदोलन हुआ था तो दिल्ली को पानी मिलना बंद हो गया था. आंदोलन करने वालों ने हरियाणा से दिल्ली आते नहर के पानी को रोक दिया था. जाट नेताओं की डिमांड है कि स्टेट की सरकारी नौकरियों और एजुकेशन इंस्टीट्यूट में जाटों का कोटा बढ़ाया जाए.
Embed

Advertisement

Advertisement

()