The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • The Hurt Locker helmer and Oscar winner Kathryn Bigelow's next is based on 1967 Detroit Roits

ये पावरफुल हॉलीवुड फिल्म इस साल ज़रूर देखें

इस डायरेक्टर की पिछली फिल्म लादेन को मारने के मिशन पर थी. ये वाली अगले साल ऑस्कर में छाई रहेगी.

Advertisement
pic
27 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 27 जुलाई 2017, 01:33 AM IST)
Img The Lallantop
फिल्म 'डिट्रॉयट' का एक दृश्य.
Quick AI Highlights
Click here to view more
द हर्ट लॉकर आने से पहले कैथरीन बिगलो की दो पहचान थीं. एक, उन्होंने के-19: द विडोमेकर जैसी फिल्म बनाई थी जो 1961 के दौरान सोवियत संघ की एक परमाणु पनडुब्बी की कहानी थी. इस थ्रिलर में लियाम नीसन, हैरिसन फोर्ड और पीटर सार्सगार्ड ने प्रमुख भूमिकाएं की थीं. दूसरा, वे जेम्स कैमरॉन की पूर्व-पत्नी थीं जिन्होंने टाइटैनिक और अवतार जैसी फिल्में रचीं.
लेकिन के-19 के छह साल बाद 2008 में द हर्ट लॉकर  ने उनकी पहचान बदल दी. यह इराक में बारूदी सुरंगों और आयुध को निष्क्रिय करने वाले एक अमेरिकी दस्ते की कहानी थी. इसमें भी खासतौर पर यह एक सार्जेंट विलियम जेम्स की कहानी थी जो केंद्र में होता है. ये भूमिका जैरेमी रेनर ने की थी. सिनेमाघरों में जिस-जिस ने यह युद्ध फिल्म देखी होगी, वह बेचैनी के ज्वार से गुजरा होगा.
फिल्म 'द हर्ट लॉकर' का एक दृश्य.
फिल्म 'द हर्ट लॉकर' का एक दृश्य.

यही वो फिल्म थी जिसके लिए कैथरीन को बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर मिला था. इसके साथ ही वे एकेडमी पुरस्कारों में यह जीतने वाली पहली महिला हो गई थीं. फिल्म ने पांच और ऑस्कर प्राप्त किए. 2012 में उनकी अगली फिल्म ज़ीरो डार्क थर्टी आई जो ओसामा बिन लादेन को ढूंढ़कर मारने के मिशन की कहानी थी. इसमें कई पात्र थे लेकिन केंद्र में सीआईए विश्लेषक माया का पात्र था जिसे जेसिका चेस्टैन ने निभाया था.
इसे पांच ऑस्कर नामांकन मिले थे. पाकिस्तान में शूटिंग में सहजता न होने के कारण इस फिल्म का प्रमुख हिस्सा कैथरीन ने चंडीगढ़ में फिल्माया था.
कैथरीन बिगलो 'जीरो डार्क थर्टी' की शूटिंग के दौरान. (फोटोः सोशल मीडिया)
कैथरीन बिगलो 'जीरो डार्क थर्टी' की शूटिंग के दौरान. (फोटोः सोशल मीडिया)

अब कैथरीन की अगली फिल्म 'डिट्रॉयट' बनकर तैयार है जो 1967 के डिट्रॉइट दंगों पर आधारित है. डिट्रॉइट अमेरिका के मिशिगन राज्य का सबसे आबाद शहर है. पांच दिन चले इन दंगों की शुरुआत 23 जुलाई 1967 को हुई जब अश्वेतों के मुहल्ले में एक क्लब पर पुलिस ने छापा मारा. वहां वियतनाम युद्ध से लौटे दो अफ्रीकी अमेरिकी सैनिकों की वेलकम होम पार्टी आयोजित की जा रही थी. लेकिन गोरे अमेरिकियों से भरी पुलिस ने वहां लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश की. इसके बाद हालात बेकाबू हो गए.
बाद में ये दंगे पूरे शहर में फैल गए. इन्हें अमेरिका के सबसे बद्तर दंगों में गिना जाता है. इस दौरान 43 लोग मारे गए और 1,187 लोग घायल हुए. 2,000 इमारतें जला दी गईं, नष्ट की गईं. भारी तोड़फोड़ हुई. 7,200 लोगों को गिरफ्तार किया गया. सेना के नेशनल गार्ड और वायु सेना की टुकड़ियों को इस दौरान तैनात किया गया.
'डिट्रॉयट' के एक दृश्य में जॉन बोयेगा.
'डिट्रॉयट' के एक दृश्य में जॉन बोयेगा.

उस दौर में अमेरिका में अश्वेतों का सशक्तिकरण आंदोलन तेज हुआ इसकी एक वजह ये घटनाक्रम भी था. इन दंगों की जांच के लिए जो आयोग बैठाया गया उसकी रिपोर्ट में साफ कहा गया कि नस्लभेद, अश्वेतों के प्रति भेदभाव और गरीबी प्रमुख कारणों में थे. इसी रिपोर्ट में कहा गया था कि "यह देश दो समाजों में बंटने की ओर बढ़ रहा है. एक श्वेतों का, एक अश्वेतों का." पुलिस का वह रवैया अमेरिका में आज भी कायम है. आज भी अश्वेतों को सरेआम बिनावजह गोली मार दी जाती है. ऐसी घटनाएं रोज होती हैं.
इस हफ्ते डिट्रॉइट दंगों की 50वीं बरसी है और इसी मौके पर आज 28 जुलाई को कैथरीन और निर्माता फिल्म को रिलीज कर रहे है. व्यापक तौर पर इसे 4 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. 'डिट्रॉयट' का स्क्रीनप्ले मार्क बोयेल ने लिखा है. मार्क अमेरिकी पत्रकार हैं और कैथरीन की पिछली दोनों फिल्में उन्होंने ही लिखी है. द हर्ट लॉकर के लिए उन्हें ऑस्कर भी मिला. ज़ीरो डार्क थर्टी  की तरह इस फिल्म में भी मेगन एलिसन की कंपनी अन्नपूर्णा पिक्चर्स धन लगा रही है. फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी.
'डिट्रॉइट' का ट्रेलर:

और पढ़ें: वो हिंदी फिल्में जिन्हें लेकर झूठ बोला गया कि हॉलीवुड ने उनकी नकल की
अभिनय जगत में आज शोक है, एक एक्टर ने एक्टिंग छोड़ दी है
संजय दत्त की नई पिक्चर 'भूमि' जिस अंग्रेजी फिल्म से प्रेरित है, वो जबरदस्त है
फ्रैंक अंडरवुड की बोली 36 बातें: ये आदमी बता रहा है आपके नेता कितने बड़े दरिंदे होते हैं
'अराइवल' ने भी जीता ऑस्करः ऐसी एलियन मूवी अभी तक नहीं बनी है
जिसे हमने पॉर्न कचरा समझा वो फिल्म कल्ट क्लासिक थी
एक कोरियाई सिटकॉम जिसमें भारत के मजे लिए गए हैं, फिर भी आप बार-बार देखेंगे!
Cannes-2017 की 8 धाकड़ फिल्में, जो ऐश्वर्या-सोनम के गाउन की खबरें भुला देंगी
कुरोसावा की कही 16 बातें: फिल्में देखना और लिखना सीखने वालों के लिए विशेष
पॉर्न फिल्मों के वो 8 सीन जो आपको नहीं दिखाए जाते हैं

देखें वीडियोज़ः


Advertisement

Advertisement

()