The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • the hairiest girl on earth Supatra ‘Natty’ Sasuphan shaves her face, gets married

दुनिया की सबसे ज्यादा बाल वाली लड़की ने पहली बार अपना चेहरा देखा

देखिए शेव करने के बाद कैसी दिखती है युवा नैटी.

Advertisement
pic
16 जनवरी 2018 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2018, 06:41 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आज आपकी मुलाक़ात होने जा रही है सुपात्रा ससुफान (नैटी) से, जो दुनिया की सबसे ज्यादा बाल वाली लड़की है. नैटी थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से आती हैं. गिनीज बुक में सबसे ज्यादा बाल होने के लिए इनका नाम दर्ज है. और ताज़ा खबर ये है कि अपने बाल छिलवा रही हैं. क्योंकि इनको हो गया है इश्क.
नैटी जिस जेनेटिक अवस्था के साथ पैदा हुईं, उसे अमब्रास सिंड्रोम कहते हैं. जिसे वेयरवुल्फ सिंड्रोम भी कहते हैं. माने जब आप भेड़िये जैसे दिखने लगें. इस अवस्था में पूरे शरीर में हद से ज्यादा बाल निकल आते हैं. चेहरा भी नहीं छूटता. इन्हें 2010 में दुनिया की सबसे ज्यादा बाल वाली लड़की घोषित किया गया था.
girl 6
सोर्स: डेली मेल

जिस दिन नैटी पैदा हुई, उसी दिन उसके मां-बाप को एहसास हो गया कि इस बच्ची का आने वाला जीवन बहुत कठिन होने वाला है. पैदा होने के बाद भी उसका इलाज चलता रहा. क्योंकि नाक के छेद छोटे होने की वजह से वो सांस नहीं ले पाती थी.
जब हम नैटी की तस्वीरें देखकर ही शॉक महसूस कर रहे हैं, तो सोचिए उस बच्ची का क्या जिसके महज होने भर से आस-पास के लोग असहज हो जाते थे.
girl 4
सोर्स: डेली मेल

सुपात्रा के पिता से सब पूछते थे कि उन्होंने ऐसा कौन सा पाप किया था कि ऐसी बच्ची पैदा हुई. नैटी के दांत धीरे उग रहे थे और उससे ठीक से देखा नहीं जाता था.
ऐसा नहीं है कि घर वालों ने लेज़र ट्रीटमेंट से उसके बालों की ग्रोथ रोकने की कोशिश की. मगर उसके बाल हर हाल में बढ़ते गए. मगर दुनिया का मजाक, उनका असहज होना, बुरी बातें कहना, सुपात्रा ने हर चीज सहते हुए भी आपनी अवस्था को अपनाया. स्कूल में सबकुछ एक नॉर्मल बच्ची की तरह किया. क्योंकि नॉर्मल तो वो थी ही.
girl 2
सोर्स: डेली मेल

कुछ ही साल में नैटी ने दिखा दिया कि वो किसी भी और बच्चे से पीछे नहीं है. जिसके बाद स्कूल के बच्चों ने उसे 'बंदर' जैसे नामों से बुलाना बंद कर दिया.
girl 3
सोर्स: डेली मेल

नैटी अब 17 साल की हो गई है. उसे अपना प्यार मिल गया है. वो अब अपने बाल शेव भी करती है. शेव न भी करती तो भी उतनी ही खूबसूरत लगती जितनी आज शेव करके है.

Advertisement

Advertisement

()