2012 में रिलीज हुई मिस्ट्री थ्रिलर 'कहानी' ने विद्या बालन कपूर और निर्देशक सुजॉयघोष दोनों की किस्मत चमका दी थी. कहानी विद्या बागची की थी जो अपने लापता पति कोढूंढ़ने आती है और कोलकाता भर में हंगामा हो जाता है. इसी फिल्म में आईबी के कड़कअधिकारी के रोल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे. इसमें मर्डर करने वाला बीमा एजेंट बॉबबिस्वास का कैरेक्टर भी बहुत याद रहा. अब अगली कहानी सुनाई जाने वाली है. यानी'कहानी-2' आने वाली है. इसमें भी विद्या ही लीड रोल में हैं. सुजॉय का निर्देशन है.अर्जुन रामपाल भी एक प्रमुख भूमिका कर रहे हैं. फिल्म का पहला टीज़र रिलीज किया गयाहै. इसमें बताया गया है कि कहानी दुर्गा रानी सिंह नाम की 36 साल की महिला की हैजिसकी तलाश पुलिस कर रही है. उस पर अपहरण और मर्डर का मामला है. कहानी-2 का पहलाटीज़र: https://www.youtube.com/watch?v=hktWKtxo4gQ फिल्म का नया टीज़र जो आया हैइसमें पहली बार विद्या बालन ख़ुद नजर आ रही हैं. इसमें वे बोलती हैं कि उन पर लगेतमाम आरोप झूठे हैं. जाहिर है फिल्म की प्रमोशनल स्ट्रेटजी के तहत बारी-बारी से येझलकियां सार्वजनिक की जा रही हैं. कहानी-2 का पहला ट्रेलर 25 अक्टूबर को आएगा.[facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/Kahaani2/videos/1256970054366348"] ऐसा नहीं है कि'कहानी-2' की स्टोरी यही होनी थी. पहले दुर्गा रानी सिंह नाम से एक अलग फिल्म परसुजॉय काम कर रहे थे. इसके लिए उन्होंने कई अभिनेत्रियों को स्क्रिप्ट सुनाई.ऐश्वर्या राय बच्चन तो फाइनल भी हो गई थीं. ये उस वक्त की बात है जब सुजॉय औरविद्या के बीच अनबन थी.' लेकिन पिछले साल दोनों की दोस्ती हो गई. उसके बाद विद्याने सुजॉय के बैनर की फिल्म 'तीन' में काम किया. अब 'कहानी-2' कर रही हैं. चूंकि इससीक्वल पर काम पहले नहीं किया गया था इसलिए दुर्गा रानी सिंह की कहानी को ही'कहानी-2' में फिट कर दिया गया. पहले दुर्गा रानी सिंह एक पुलिस अधिकारी कीस्टोरी मानी जा रही थी जिसे एक असल महिला से प्रेरित बताया जा रहा था. हो सकता हैअभी भी स्टोरी में ऐसा कुछ है लेकिन फिलहाल कुछ भी बताया नहीं गया है. फिल्मकी रिलीज डेट 2 दिसंबर तय की गई है. कहानी (2012) - पिया तू काहे..https://www.youtube.com/watch?v=IBTNOJywckE