The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • The Family Man Season 2 trailer was supposed to release on 19 january, what's the status now?

मिस्ट्री: 19 जनवरी को आने वाला 'फैमिली मैन सीज़न 2' का ट्रेलर अब तक क्यों नहीं आया?

ट्रेलर आखिर है कहां? लोग पूछ रहे, "कोरोना की वैक्सीन आ गई. ट्रेलर, तुम कब आओगे?"

Advertisement
pic
22 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 22 जनवरी 2021, 08:06 AM IST)
Img The Lallantop
कोई कंट्रोवर्सी है या मार्केटिंग स्ट्रेटिजी? फोटो - पोस्टर
Quick AI Highlights
Click here to view more
श्रीकांत कहां है? ये सवाल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर घूम रहा था. इसका सीधा कनेक्शन है 2019 में आए एक शो से. नाम था ‘दी फैमिली मैन’. यहां श्रीकांत का किरदार निभाया था मनोज बाजपेयी ने. अब 2021 में इसका दूसरा सीज़न आ रहा है. श्रीकांत को ढूंढने वाले सवालों के बीच शो का टीज़र रिलीज़ किया गया. 13 जनवरी को. फैंस ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया. टीज़र में बताया गया कि ट्रेलर 19 जनवरी को आएगा. खुद शो के डायरेक्टर्स राज एंड डीके और मनोज बाजपेयी ने भी ये जानकारी दी थी. पर 19 को शो का ट्रेलर नहीं आया. शो अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. जो कि अभी खुद विवादों के बीच फंसा हुआ है. दरअसल, 14 जनवरी को रिलीज़ हुए ‘तांडव’ के बाद शो पर FIR दर्ज हुई. लीगल नोटिस भी मिलने लगे. यहां तक कि यूपी पुलिस की एक टीम जांच करने मुंबई तक पहुंच गई. लोग शो पर आरोप लगाने लगे कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. अमेज़न प्राइम वीडियो पर हिंदूफोबिक होने का लेबल चिपका दिया. मेकर्स ने पहले तो माफी मांगी. फिर विवादित सीन हटाने का फ़ैसला भी लिया. मिड डे में छपी खबर के अनुसार अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ‘तांडव’ पर हुए हंगामे के बाद ‘फैमिली मैन सीज़न 2’ के ट्रेलर को होल्ड पर डाल दिया गया है. या फिर शायद जैसा दिख रहा है, वैसा ना भी हो. क्यूंकि फैंस लगातार शो के मेकर्स और मनोज बाजपेयी से ट्रेलर की रिलीज़ पर सवाल कर रहे हैं. टीम की तरफ से कोई जवाब नहीं दे रहा. बस मनोज बाजपेयी फैंस के ट्वीट्स को धड़ाधड़ रिट्वीट किए जा रहे हैं. उनके रिट्वीट किए हुए कुछ ट्वीट्स बताते हैं. एक यूज़र ने पूछा,
अब तो बाइडेन भी आ गए और ट्रम्प भी चले गए, पर फैमिली मैन 2 का ट्रेलर नहीं आया. दर्शक बेकरार हैं देखने को.
दूसरे ने पूछा,
कोरोना की वैक्सीन भी आ गई. ट्रेलर, तुम कब आओगे?
मनोज बाजपेयी ने फैंस के ट्वीट का तो कोई सीधा जवाब नहीं दिया. बस खुद एक ट्वीट किया,
कहां है वो? क्या ये वही है? या फिर कोई और? बस थोड़ा सा धैर्य और, फिर उसका चेहरा साफ दिखेगा.
बताया गया था कि शो 12 फरवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगा. उस हिसाब से उम्मीद लगाई जा रही है कि ट्रेलर जल्द ही ड्रॉप किया जाएगा.

Advertisement

Advertisement

()