The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • The Family Man fame Raj & Dk to direct Shahrukh Khans next film

शाहरुख खान की अगली फिल्म आ रही है, फिल्म के डायरेक्टर ने खुद बताया

'द फैमिली मैन' वाले राज एंड डीके के साथ अगली फिल्म कर रहे हैं शाहरुख, बस अनाउंस होना बाकी.

Advertisement
pic
27 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 27 जनवरी 2020, 05:08 PM IST)
Img The Lallantop
शाहरुख खान ने पिछले डेढ़ साल में कोई भी फिल्म अनाउंस नहीं की है. वहीं राज एंड डीके के दोनों हाथ फिल्मों और सीरीज़ से भरे हुए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
शाहरुख खान की अगली फिल्म को लेकर मार्केट में बहुत कंफ्यूज़न चल रहा है. पिछले दिनों खबर आई कि शाहरुख, राजकुमार हीरानी के साथ काम करने जा रहे हैं. फिर पता चला कि करण जौहर, शाहरुख और काजोल को लेकर फिल्म बना रहे हैं. लेकिन ये खबरें कंफ्यूज़न बढ़ाने के अलावा कुछ खास कर नहीं रही थीं. लेकिन 'ज़ीरो' की रिलीज़ के डेढ़ साल बाद शाहरुख की अगली फिल्म के बारे में कुछ विश्वास करने लायक आया है. खबर ये है कि शाहरुख खान 'द फैमिली मैन' के मेकर्स राज एंड डीके के साथ अपनी अगली फिल्म करने जा रहे हैं. ये खबर किन्हीं सूत्रों के हवाले से नहीं है. राज एंड डीके ने खुद बताई है.
फिल्म जर्नलिस्ट राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में राज एंड डीके ने इस बारे में बात की है. राज ने इस मामले में राजीव से बात करते हुए बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले शाहरुख को एक कहानी सुनाई थी. मामला शाहरुख को पसंद आया. उन्होंने डायरेक्टर जोड़ी से कहा कि वो ये फिल्म करेंगे. ये न्यूज़ ऑफिशियल तौर पर अनाउंस तो नहीं हुई लेकिन मीडिया में कई बार इसका ज़िक्र हो चुका है. राज आगे जोड़ते हैं कि ऐसा नहीं है कि शाहरुख ने उन्हें इस मामले में कुछ भी बोलने से मना किया है. लेकिन वो इस फिल्म के ऑफिशियल तौर पर अनाउंस किए जाने का इंतज़ार कर रहे हैं. स्क्रिप्ट देखने के बाद शाहरुख ने उन्हें बधाई दी. और उस स्क्रिप्ट से छेड़छाड़ करने से मना किया.
राज और डीके पहले अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. उन्होंने अपना पैशन फॉलो करने के लिए नौकरी छोड़ फिल्में बनाना शुरू किया.
राज और डीके पहले अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. उन्होंने अपना पैशन फॉलो करने के लिए नौकरी छोड़ फिल्में बनाना शुरू किया.

बकौल राज, शाहरुख ने कहा- ''इस जर्नी (फिल्म बनाने के दौरान) में चाहे जो भी हो, ये ध्यान रखना कि ये कि ये कहानी वही रहे, जो आप लोग कहना चाहते हैं. वैसी फिल्म बनाइए जैसी ये होनी चाहिए. किसी स्टार के दबाब में आकर कहानी में फर्जी का जोड़-घटाव करने की ज़रूरत नहीं है.''
आम तौर पर क्या होता है कि जैसे ही कोई एक्टर स्क्रिप्ट देखता है, उसमें अपने मुताबिक बदलाव करवाता है. लेकिन शाहरुख राज एंड डीके के साथ हुई कई मुलाकातों में स्क्रिप्ट को जस का तस बनाए रखने पर ज़ोर देते रहे हैं. डायरेक्टर जोड़ी का मानना है कि उन्होंने ये स्क्रिप्ट काफी समय से बचाकर रखी थी. वो इसे सही समय देखकर बनाना चाहते थे. शायद वो समय अब आ गया है.
शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'ज़ीरो' में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई दिए थे.
शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'ज़ीरो' में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई दिए थे.

ये तो शाहरुख की बात हो गई, जो अभी बिलकुल खाली हैं. पिछले दिनों उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के लिए एक कैमियो शूट किया था. उसके बाद से मामला ठंडा ही चल रहा है. लेकिन राज एंड डीके के पास समय का भारी अभाव है. वो फिलहाल वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीज़न पर काम कर रहे हैं. इसके बाद 'गो गोवा गोन 2' पर काम शुरू करेंगे. अभी कुछ ही दिन पहले अनाउंस हुआ है कि ये जोड़ी 'एवेंजर्स: एंडगेम' के डायरेक्टर्स रूसो ब्रदर्स के साथ एक इंटनेशनल सीरीज़ फ्रैंचाइज़ी 'सिटाडेल' पर काम करेगी. उसका इंडियन वर्ज़न बनाएगी. इस सब के बीच अब शाहरुख खान के साथ फिल्म. राज एंड डीके ये सब कैसे मैनेज करते हैं, ये देखना इंट्रेस्टिंग रहेगा. जहां तक रही शाहरुख की बात, तो हमें अब भी उनकी ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार रहेगा.


वीडियो देखें: 'एवेंजर्स' बनाने वालों के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा और 'द फैमिली मैन' के डायरेक्टर

Advertisement

Advertisement

()