फ्रीडम 251 पा गए न? अब फ्रीडम 9900 LED टीवी ले लो
क्यूट मोहित की रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड 9900 रुपए में 31.5 इंच की LED टीवी दे रही है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मुबारक हो. आप ये खबर अपने फ्रीडम 251 फ़ोन पर पढ़ रहे हैं. मिल गया था ना आपको? क्यूट मोहित ने 251 रुपये में स्मार्ट फ़ोन दिला दिया. सही चल रहा है ना आपका फ्रीडम 251? फीचर-वीचर सब चकाचक. इंटरनेट कैसा चलता है? और रिंगटोन कौन सी लगाई है? फ्लैश सही से जलता है न? अच्छा बताइए टॉर्च का काम करता है न? कोई दिक्कत तो नहीं आ रही? बहुत अच्छे. तो एक और अच्छी खबर आपके लिए है.
जिस कंपनी ने वो वाला स्मार्ट फ़ोन बनाया था. नाम था रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड. वही कंपनी एक नया प्रोडक्ट लांच कर रही है. LED टीवी. 31.5 इंच की. नाम रखा है फ्रीडम 9900 LED टीवी. इसकी कीमत तो आप नाम से समझ ही गए होंगे. है ना? बस 9900.कंपनी कह रही है कि इसमें सारे इम्पोर्टेड फीचर हैं. जो महंगी वाली टीवी में होता है. ये टीवी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीदा जा सकता है. जब फ़ोन बंटा था तब जबर धांधली हो गई थी. बहुत सारे लोगों ने पेमेंट कर दिया था. लेकिन उनको फ़ोन मिला ही नहीं था. आपको तो मिल गया है. ;) तो इस बार कंपनी ने पेमेंट के लिए COD यानी कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन भी रखा है. तो जब आपको टीवी मिल जाए तभी पैसा दीजिएगा.
इसकी ऑनलाइन बुकिंग 25 जुलाई के बाद शुरू हो जाएगी. डिलीवरी 15 अगस्त के बाद शुरू होगी.

