नोट बंदी से लोग परेशान हो रहे हैं. लंबी-लंबी कतारें एटीएम और बैंकों के बाहर लगरही हैं. कुछ अफवाहें भी उड़ रही हैं. लोग घबरा रहे हैं. सबसे पहले तो हम आप से अपीलकरना चाहते हैं कि बिल्कुल घबराएं नहीं. क्योंकि सरकार पूरी तरह से परेशानी को दूरकरने में लगी है. लेकिन एक बात बिल्कुल सच है. सोशल मीडिया पर बात चली थी कि 2000का नोट रंग छोड़ रहा है तो कुछ लोगों ने इस बात को अफवाह बताया गया था, लेकिन येअफवाह नहीं है. क्योंकि प्रेस कांफ्रेंस में आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दासने कहा है कि जो नोट रंग न छोड़े वो नोट नकली है.क्यों रंग छोड़ता है नया नोटयानी अब सफेद पैंट या शर्ट की जेब में 2000 का नोट रखना ठीक नहीं होगा. अगर रखा तोफिर वो लाइन दोहरानी पड़ जाएगी. 'कुछ दाग अच्छे हैं.' क्योंकि 2000 का नोट तो पासहै. एक पत्रकार ने जब शक्तिकांत दास से पूछा कि 2 हजार का नोट रंग छोड़ रहा है, ऐसीशिकायतें मिल रही हैं, तो उन्होंने कहा कि 100 के नोट पर भी आप गीले कॉटन कोरगड़ोगे तो वो भी थोड़ा-बहुत रंग छोड़ेगा. उसमें इंटैगलियो इंक होती है. जिसका थोड़ाबहुत रंग छूटता है. रंग छोड़ना उसके नेचर में होता है. अगर नोट रंग नहीं छोड़ता है तोसमझ लो वो फेक करंसी है.खुद सुन लो उनकी बातhttps://www.youtube.com/watch?v=RI-y8GGcghQउंगली पर लगेगी स्याही, बार-बार नहीं निकाल पाएंगे नोटशक्तिकांत दास ने कहा कि कुछ लोग बार-बार बैंक आ रहे हैं. नोट बदलने के धंधे मेंलगे हुए हैं. इस वजह से परेशानी बढ़ रही है. हमारी कोशिश नए लोगों को पैसा देने कीहै. इस पर रोक लगाने के लिए नोट बदलने वालों के हाथ में स्याही लगायी जाएगी, बिलकुलउसी तरह जैसे वोटिंग के दौरान लगती है. इससे वो बार-बार नोट बदलने नहीं आ सकेंगे.जो बैंक से नोट बदलने आएंगे, उस स्याही से उनकी पहचान हो जाएगी. आज से ही बड़े शहरोंमें ये स्याही लगानी शुरू कर दी जाएगी. जब पूछा गया कि स्याही से कैसे पहचान होगीकि लोग नोट बदल कर आज लेकर गए हैं या कल. तो इसके जवाब में शक्तिकांत दास ने कहा किऑपरेटिंग इंस्ट्रक्शन बैंक को दिए जाएंगे. वो कैसे होगा, इस बारे में बैंकों को बतादिया जाएगा.अफवाहों पर ध्यान न देंअफवाह थी कि नमक ख़त्म हो रहा है. ये भी खबर फैल रही थी कि सरकारी कर्मचारी हड़ताल परजा रहे हैं. शक्तिकांत दास ने बताया कि न तो नमक खत्म हो रहा है और न ही सरकारीकर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं. ये अफवाहें फैलाई गई हैं. इन अफवाहों पर ध्यान नदें.ये भी कहा * मंदिरों और ट्रस्ट पर सरकार की नजर है. * बार-बार नोट बदलने वालों पर कार्रवाई होगी. * बिना किसी कागज के जन धन खाते में 50 हजार रुपये से कम ही डाल सकते हैं. * जन धन खाते में किसी और का पैसा न डालें. * जिन जन धन खातों में 50 हजार रुपए से ज्यादा अभी डाले गए हैं, उनकी जांच की जाएगी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंनोटबंदी से लौटा बार्टर सिस्टम, 3 किलो गोभी दो, 1 किलो मछली लोप्याज खरीद कर 2000 के नोट की फोटोकॉपी ही थमा गयाक्या लोग नेपाल में खपा रहे हैं हजारों करोड़ का काला धन और नकली नोट?कौन सा ATM पैसा उगल रहा है, पता करने का सिंपल तरीकाये मशीन देखो, 500-1000 के नोट खुल्ले कर रही है!2000 के नोट पर अब गांधी की जगह आपकी फोटो!ATM की लाइन में लगने से पहले यहां जान लो, पैसे मिलेंगे या नहींसलाम ATM में पैसे भरने वालों को करो, जो कई रातों से सोए नहीं