अभी कोई हफ्ते पहले की बात है. खबर आई कि कराची में पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम काकॉन्सर्ट चल रहा था. कुछ लड़के भीड़ की अगली लाइन में ही एक लड़की को दबोच रहे थे.आतिफ असलम ने देखा तो अपना शो रोक दिया और लड़की को उन लड़कों से बचा लिया. ये खबर सबजगह पब्लिश हुई. लेकिन ये आधा सच है. जिस लड़के पर ये इल्ज़ाम लगा, उस लड़के से 'डेलीपाकिस्तान' ने बातचीत की और नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जैसा अक्सर होता है.लड़के लड़की के मामले में लोग बिना सच जाने लड़के को ही गलत मान लेते हैं वैसे ही मेरेसाथ हुआ. जबकि असल विक्टिम तो मैं हूं वो लड़की नहीं. मुझे मारा गया, पीटा गया, जबकिमैं तो अपनी ड्यूटी निभा रहा था. मैं तो खुद ही उस शो की सिक्योरिटी में ही लगा हुआथा. मामला ये था कि पाकिस्तान में ‘कराची ईट 2017’ प्रोग्राम में आतिफ परफॉर्म कररहे थे. ये इवेंट हर साल कराची में होता है. रात का वक्त था. करीब एक बजे आतिफपरफॉर्मेंस के लिए स्टेज पर पहुंचे थे. आतिफ ने गाना गाते हुए देखा कि पहली ही लाइनमें खड़े कुछ लड़के एक लड़की को परेशान कर रहे हैं. उन्होंने शो को रोकने का इशाराकिया. वो लड़की को दबोच रहे लोगों के पास आए और बोले, ‘क्या तुमने इससे पहले लड़कीनहीं देखी है? इस जगह तुम्हारी मां या बहन भी हो सकती है.’ लड़की को परेशान कर रहेलड़कों ने वार्निंग दी तो आतिफ असलम ने लड़की को स्टेज पर बुला लिया. और आयोजकों सेलड़की को किसी और जगह पर ले जाने को कहा. आतिफ असलम ने शो दोबारा शुरू करने से पहलेलोगों को नसीहत की, ‘इंसान की औलाद बनो.’सुनिए उस लड़के की, जिसपर इल्ज़ाम लगाअब जो खबर है वो ये है कि ये उस घटना का एक पहलू था जो आतिफ असलम ने शो के दौरानदेखा और उनके जरिये मीडिया ने लोगों को दिखाया. आतिफ असलम ने पूरी घटना नहीं जानीकि असल में वहां क्या हुआ? जिसपर मोलेस्टेशन करने का इल्ज़ाम लगा वो लड़का पाकिस्तानमें IBA संस्थान स्टूडेंट है. उसने बताया, 'जो लोग इवेंट की सिक्योरिटी में लगे थे.उनमें से वो भी एक था. और मेरा काम था कि मैं VIP सेक्शन में किसी नॉन वीआईपी को नआने दूं. सिर्फ वैलिड टिकट वालों को ही आने दूं. मैंने देखा दो लड़कियां एक लड़के केसाथ नॉन वीआईपी सेक्शन को क्रॉस करके पहली लाइन में आने की कोशिश कर रही हैं.उनकेअलावा और लोग भी आगे आने के लिए धक्कामुक्की कर रहे थे. पहले ही आगे की लाइन मेंबहुत भीड़ थी और ये लोग पीछे से और धक्का दे रहे थे. मैं इन लोगों के पास पहुंचा औरबहुत आराम से इनको पीछे होने के लिए बोला. मैंने उन लड़कियों से कहा अगर तुम्हारेपास VIP टिकट है तो आगे आ जाओ नहीं तो पीछे जाइए. उन्होंने इस बात से इंकार कर दियाऔर आगे आने की जिद पर अड़ गईं. उन्होंने धक्कामुक्की के दौरान मेरी गर्दन पर अपनेनाखूनों से खुरेंचे लगा दीं. मेरे चेहरे पर थप्पड़ मारकर लोगों को मेरे खिलाफ भड़कानेलगीं.' लड़के का कहना है, 'जब वो मेरे चेहरे को नोच रही थीं. और उनके साथ का लड़कामुझे मार रहा था. तभी आतिफ असलम की निगाह इस तरफ पड़ी. और उन्होंने ये जानने कीकोशिश नहीं की कि सच क्या है. जब लड़का और लड़की का मामला होता है तो हमारी सोसाइटीमें ये मैटर नहीं करता कि सच क्या है और झूठ क्या है. बस लड़के को ही गलत समझ लियाजाता है. जब आतिफ असलम ने उस लड़की को स्टेज पर बुला लिया तो हर किसी ने मुझे ही गलतसमझ लिया. लोगों को लगा मैं लड़की को मोलेस्ट कर रहा था. और भीड़ ने मुझे पीटना शुरूकर दिया.' आरोपी का कहना है, 'मैं अपनी पूरी जिंदगी में इतना नहीं पिटा. जबकि मैंसिर्फ अपनी जॉब कर रहा था. असल में वो लड़कियां विक्टिम नहीं थीं बल्कि वो बहुतशातिर, हिंसक और रूड थीं. हर किसी ने मेरी स्टोरी सुनने से इंकार कर दिया. इस घटनाको एक हफ्ता गुज़र चुका है. लेकिन मेरे चेहरे पर आज भी उनके नाखूनों के निशान मौजूदहैं. ये तो भर जाएंगे, लेकिन जो अंदरूनी घाव दिए गए हैं उनका भरना मुश्किल है,क्योंकि किसी ने मुझे मोलेस्टर कहा तो किसी ने रेपिस्ट. ये घाव बहुत गहरे हैं.'डेली पाकिस्तान का कहना है कि ये सवाल मन में आना लाजिमी है कि ये लड़का अब तक कहांथा, जो अब ये सफाई दे रहा है? लड़के का कहना है कि इंस्टिट्यूट में जांच पड़ताल की जारही थी और उसे बाहर किसी से भी इस बारे में बात करने को मना किया गया था. मीडियामें कोई भी बयान देने पर पाबंदी लगाई गई थी. सच क्या है इसका तो तभी पता चल सकता हैजब ठीक से जांच पड़ताल की जाए. मगर लड़की का केस होने की वजह से लड़के के पॉइंट को भीइग्नोर नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि कहा गया कि लड़के ने लड़की को दबोचा था, जबकिवो लड़का खुद सिक्योरिटी टीम में शामिल था.उस घटना का एक वीडियो यहां देख सकते हैंhttps://www.youtube.com/watch?v=G7qqiFC9-RE-------------------------------------------------------------------------------- पहले क्या खबर आई थी वो भी पढ़ लोवीडियो: आतिफ असलम ने लड़की को यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए क्या किया?