मुंबई के ठाणे का वो फर्जी कॉल सेंटर मामला याद है? 4 अक्टूबर को ठाणे पुलिस नेछापा मार कर कुछ लोगों को अरेस्ट किया था. लेकिन उसके मालिक को पुलिस अभी तक धरनहीं पाई है. और उसकी तलाश लगातार कर रही है. पुलिस को सागर तो नहीं मिला लेकिनउसकी ऑडी कार मिली है. वो भी रोहतक से. जांच-पड़ताल से पता चला है कि सागर ने वोऑडी कार इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली से खरीदी थी. इसी साल मई में.इस कार की मार्केट प्राइस 3 करोड़ रुपये है. पर सागर ने इसे ढाई करोड़ में ही खरीदाथा. और अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया था. वो दिल्ली में ही काम करती है. पुलिसके मुताबिक कार की डील में सागर का कोहली से कोई डायरेक्ट कनेक्शन नहीं था. पूरेपैसे मिलने के बाद कार की चाभी सागर को हैंडओवर की गई थी. विराट को तो ये पता भीनहीं था कि ये लोगों को ठगने का काम करता है. इसलिए विराट कोहली से कोई सवाल करनाजरूरी नहीं है. अभी भी पेपर पर कोहली ही उस कार के मालिक है. बता दें कि सागर कोविदेशी गाड़ियों का क्रेज है. पुलिस को शक है कि सागर ने कार दो नंबर के पैसों सेखरीदी है.क्या था फर्जी कॉल सेंटर वाला मामला?सागर अपने चेले-चपाटियों के साथ कॉल सेंटर चला रहा था. जिसमें ये लोग अमेरीका केलोगों से जबरदस्ती पैसे वसूलते थे. वो भी अपने आप को इंडियन रेवेन्यू ऑफिसर बता कर.4 अक्टूबर की रात को क्राइम ब्रांच ने ठाणे पुलिस के साथ मिलकर कॉल सेंटर पर धावाबोल दिया. 70 लोग धरे गए. लेकिन सागर भाग निकला था. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछकरने के बाद मीरा रोड पर 4 और अहमदाबाद के भी 2 कॉल सेंटरों पर छापे मारे गए. लेकिनपुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा. जबतक वो वहां पहुंची, दुकान का शटर गिराकर मालिक भागचुका था. खुद तो गया ही, सबूत मिटाने के लिए साथ ले गया कंप्यूटर का हार्ड डिस्क.