The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Thailand become first south asian country allow same sex marriage

इस देश में एक ही दिन में हुईं हजारों सेम सेक्स मैरिज, पूरी दुनिया बात कर रही है

Thailand Same Sex Marriage को मान्यता देने वाला दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला देश बन गया है. एशिया में थाईलैंड से पहले Nepal और Taiwan समलैंगिग विवाह को मान्यता दे चुके हैं. थाईलैंड में यह कानून पिछले साल ही पारित हुआ था. और 23 जनवरी 2025 से यह प्रभावी हो गया है.

Advertisement
Thailand same sex marriage lgbtq nepal taiwan
थाईलैंड में समलैंगिक विवाह को मान्यता मिल गई है. (एक्स)
pic
आनंद कुमार
23 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2025, 03:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

12 साल पहले, एक थाई (Thailand) जोड़ा वैलेंटाइन डे पर बैंकॉक में सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए मैरेज रजिस्ट्रार के ऑफिस गया. इस दौरान रुंगतिवा थांगकानोपास्ट ने एक लंबी सफेद ड्रेस पहनी थी. और उनकी साथी फनलावी चोंगटांगसट्टम एक काली टक्सीटो साड़ी में थीं. वहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. लेकिन जब वे रजिस्ट्रार के डेस्क पर पहुंचीं और अपना ID कार्ड दिखाया तो उन्हें वापस भेज दिया गया. क्योंकि दोनों महिला थीं. उन्हें बताया गया कि दो महिलाओं के बीच शादी की अनुमति नहीं है. लेकिन वक्त का पहिया घूमा. और लंबे इंतजार के बाद 23 जनवरी 2025  को आखिरकार इस कपल को शादी करने का मौका मिला. क्योंकि इस तारीख से थाईलैंड में समलैंगिक शादी को मान्यता देने वाले नए कानून लागू हो गए हैं.

न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, समलैंगिक विवाह कानून के प्रभावी होने के बाद यह कपल सैंकड़ों दूसरे कपल्स के साथ बैंकॉक में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुआ. सामूहिक विवाह समारोह बैंकॉक के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक सियाम पैरागॉन के इवेंट और कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ. इसका आयोजन नारुइमिट प्राइड नाम के एक राइट्स ग्रुप ने किया था.

TTRGTGRGRRG
AP

इस शादी समारोह के दौरान दर्जनों अधिकारी और पत्रकार मौजूद थे. एक बड़े चारकोल-ग्रे हॉल में फूलों से सजे गुलाबी मेहराबों के साथ न्यूली मैरिड कपल्स की फोटो के लिए बैंकग्राउंड तैयार किया गया था. अधिकारियों ने एक-एक करके कपल्स की शादी करवाई. और उनकी शादी को कानूनी तौर पर रजिस्टर किया.

थाईलैंड समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला देश बन गया है. एशिया में थाईलैंड से पहले नेपाल और ताइवान समलैंगिग विवाह को मान्यता दे चुके हैं. थाईलैंड में यह कानून पिछले साल ही पारित हुआ था. और 23 जनवरी से इसे लागू कर दिया गया है. इस कानून को मान्यता दिलाने के लिए थाईलैंड के LGBTQ+ समुदाय पिछले एक दशक से ज्यादा समय से संघर्ष कर रहे थे.

थाईलैंड के रेनबो स्काई एसोसिएशन के अध्यक्ष किट्टिनुन दारमादज ने कहा, 

Embed

 

RRETETETE
AP

समलैंगिक विवाह कानून का जश्न मनाने के लिए पिछले सप्ताह थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने दर्जनों कपल्स के साथ फोटो शूट में शामिल हुईं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 

Embed

थाईलैंड की अर्थव्यवस्था काफी हद तक  पर्यटन पर निर्भर है. इसलिए वह खुद को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर LGBTQ टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर प्रचारित करने की योजना बना रहा है. 

वीडियो: दुनियादारी: 'रेड लाइट इलाका' और सेक्स टूरिज्म के लिए कुख्यात थाईलैंड का ये सच आपको नहीं पता होगा

Advertisement

Advertisement

()