The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • tesla ceo elon musk meets his pune friend pranay pathole in texas 4 year old twitter friendship viral photo

अपने इंडियन दोस्त से मिले मस्क, चार साल पहले ट्विटर पर ऐसे हुई थी दोस्ती

मस्क अपनी पोस्ट पर प्रणय के हर कमेंट का जवाब देते हैं. प्रणय कहते हैं कि उनके लिए अब मस्क से बात करना बहुत सामान्य है.

Advertisement
pic
24 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2022, 04:55 PM IST)
elon musk pranay pathole twitter friends tesla ceo 4 years texas meeting
एलन मस्क का भारतीय दोस्त (फोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर दुनिया के जाने माने लोगों से जुड़ना आम बात है. लेकिन सोचिए अगर सोशल मीडिया के जरिए कोई बड़ा सेलेब्रिटी या बिजनेसमैन आपका दोस्त बन जाए. पुणे के एक इंजीनियर ने ट्विटर के जरिए दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक एलन मस्क (Elon Musk) से दोस्ती की है. ये दोस्ती लगभग 4 साल पुरानी है और अब दोनों की मुलाकात भी हो गई है. साल 2018 में प्रणय पठोले (Pranay Pathole) और मस्क ने एक दूसरे से बातचीत करना शुरू किया था. दोनों लगातार ट्विटर के जरिए एक दूसरे से कॉन्टैक्ट में रहे. ट्विटर पर ही मैसेज में दोनों की बातें होती हैं. 

कैसे हुई दोस्ती?

इस दोस्ती की शुरुआत 2018 में एक ट्वीट के जरिए हुई. प्रणय का वो ट्वीट टेस्ला गाड़ी की एक समस्या के बारे में था. प्रणय ने एक टेस्ला यूजर की समस्या शेयर करते हुए लिखा था कि वाइपर की ऑटोमेटिक सेटिंग के चलते बारिश में विंडशील्ड का पानी दरवाजा खोलते ही गाड़ी में चला जाता है. 

प्रणय ने एलन मस्क को टैग करते हुए लिखा- उम्मीद है कि अगले अपडेट में ये ठीक किया जाएगा.

प्रणय को पता नहीं था कि उन्हें टेस्ला के सीईओ का जवाब भी आ जाएगा. प्रणय के ट्वीट पर एलन मस्क ने लगभग 20 मिनट के अंदर रिप्लाई किया- अगली रिलीज में फिक्स्ड.

मस्क ने ना सिर्फ प्रणय के फीडबैक को पॉजिटिवली लिया बल्कि रिप्लाई कर प्रणय को अपडेट भी दिया.

प्रणय ने शेयर की मस्क के साथ तस्वीर

मस्क से मिलने के बाद प्रणय ने ट्वीट कर लिखा,

गीगाफैक्‍ट्री टेक्सस में मस्क के साथ मीटिंग शानदार रही. ऐसा नेक दिल और जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति नहीं देखा. आप करोड़ों लोगों की प्रेरणा हैं.

दोनों के बीच ये मुलाकात किस बात को लेकर थी, ये अभी तक साफ नहीं है. दोनों की साथ में तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. लोग प्रणय को बधाई दे रहे हैं.

कौन हैं प्रणय पठोले?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 साल के प्रणय पठोले Tata Consultancy Services (TCS) में सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर काम कर रहे हैं. प्रणय ने बिजनेस एनालिटिक्स में MS की डिग्री ली है. उनके ट्विटर पर लगभग 2 लाख फॉलोवर्स हैं. प्रणय के GitHub प्रोफाइल के मुताबिक वो एक मशीन लर्निंग इंजीनियर हैं. ट्विटर पर वो आए दिन स्पेस और रॉकेट को लेकर लिखते रहते हैं.

कैसी है दोनों की दोस्ती?

टेस्ला के सीईओ मस्क को लेकर प्रणय ने कहा,

वो सुपर फ्रेंडली हैं और काफी ज्यादा विनम्र है. उनको उनके स्टेटस को लेकर कोई घमंड नहीं है. मस्क ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. जब भी वो उनको मैसेज करते हैं कुछ ही मिनट्स में उन्हें रिप्लाई मिल जाता है. उनके साथ बातचीत करके ऐसा नहीं लगता है कि आप दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं. उनका व्यवहार एकदम दोस्ताना है.

कुछ समय पहले कुछ यूजर्स ने दावा किया कि प्रणय का अकाउंट एलन मस्क हैंडल करते हैं. दोनों के बीच की दोस्ती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मस्क ने खुद ट्वीट कर इस बात से इनकार किया और मजाक करते हुए कहा कि मेरे पास बस एक सीक्रेट इंस्टा अकाउंट है. 

मस्क अपने पोस्ट पर प्रणय के कॉमेंट का नियमित तौर पर जवाब देते हैं. प्रणय भी कई मामलों में मस्क का समर्थन करते आए हैं. एक इंटरव्यू में प्रणय ने बताया कि जब मस्क ने उनसे पहली बार बातचीत की वो उनकी लाइफ का हाइलाइट था. अब मस्क के साथ बातचीत करना उनके लिए काफी सामान्य बात है.

देखें वीडियो- एलन मस्क ने ट्विटर के लिए क्यों कहा- अपनी कंपनी अपने पास रखो !

Advertisement

Advertisement

()