ISIS के वीडियो में दिखे लड़के आजमगढ़ से हैं!
बटला हाउस एनकाउंटर के बाद फरार हुए आतंकियों के ISIS में शामिल होने की खबर है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ISIS की तरफ से हाल ही में HD क्वालिटी के दो धमकी भरे घटिया वीडियो आए. धमकी ये कि कश्मीर, गुजरात, मुजफ्फरनगर का बदला लेंगे. टोटल 4-5 आतंकी थे वीडियो में. इंडिया से बदला लेने की बात कर रहे थे. खबर है कि ये वीडियो में दिखे कई आतंकियों में से ज्यादातर इंडिया से ही हैं.
एक आतंकी मुंबई के ठाणे में रहने वाला फहद तनवीर शेख बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहे बाकी के आतंकियों में मोहम्मद साजिद और अबु राशिद यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, ISIS के वीडियो में दिख रहे आतंकी बटला हाउस एनकाउंटर के बाद से फरार हैं. ISIS वीडियो की जांच NIA करेगी. सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर आ गए हैं.
साजिद समेत कई मोस्ट वॉन्टेड आतंकी बीते कुछ वक्त से इंडिया से फरार चल रहे हैं. फरार 9 आतंकियों में से 6 संजरपुर गांव के हैं. वीडियो जारी होने के बाद इलाके में हलचल तेज हुई है. हलचल तेज बोले तो दबाके संदिग्ध आतंकियों के घरवालों से पूछताछ हो रही है.2008 बटला हाउस कांड के बाद से साजिद फरार चल रहा था. साजिद के बड़े भाई मोहम्मद शाकिर ने कहा, '2008 बटला हाउस कांड के बाद साजिद से कोई बात नहीं हुई. हालांकि जांच एजेंसी आए दिन पूछताछ करती रहती हैं. साजिद के मारे जाने की भी खबरें मिली थीं.' साजिद के भाई ने ISIS के ताजे वीडियो में साजिद के होने की बात को खारिज किया. शाकिर ने कहा, 'आजकल लोग तकनीक का यूज करके कैसी भी वीडियो बना लेते हैं. साजिद के बारे में 2008 से कोई इंफॉर्मेशन नहीं है.' बता दें कि NIA की लिस्ट में संजरपुर गांव से ही 6 आतंकी मोस्ट वांटेड की लिस्ट में हैं. इनमें से एक आतंकी डॉ. शाहनवाज भी है. ISIS वाले कश्मीर, बाबरी, गुजरात और मुजफ्फरनगर का बदला लेने आ रहे हैं

