एक्ट्रेस सनी लियोनी को जान का खतरा!
इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी नुमान ने NIA की पूछताछ में टारगेट्स के नाम बताए हैं.
फोटो - thelallantop
आशुतोष चचा
26 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016, 05:40 AM IST)
टेररिस्ट्स की हिट लिस्ट में हैं सनी लियोनी. इंडियन मुजाहिदीन(IM) नाम का टेररिस्ट्स ग्रुप है न. उसकी हिटलिस्ट का क्लू मिला है. आतंकी नुमान के एक बयान में. कि वो इंडिया के कई पावरफुल लोगों को मारने का प्लान कर रहे हैं. उनमें से एक सनी लियोनी भी हैं.
कौन है नुमान अंसारी
नुमान रांची के सीठिया गांव, थाना धुर्वा का रहने वाला है.इसे पुलिस ने अरेस्ट किया था 27 अक्टूबर 2013 को. भाजपा की हुंकार रैली चल रही थी. नरेंद्र मोदी तब पीएम नहीं हुए थे. उनको रैली में बोलना था. गांधी मौदान और पटना रेलवे स्टेशन पर सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे उसी दौरान. उस केस में धरा गया था इसको.
कौन सी जगहें और कौन लोग हैं हिट लिस्ट में
NIA ने नुमान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. प्रभात खबर की न्यूज के मुताबिक उसने पूछताछ में बयान दिया है. कि IM ने दो चीजें निशाने पर रखी हैं. एक तो पावरफुल लोग. दूसरी हिस्टोरिकल बिल्डिंग्स. वो पावरफुल लोग हैं पीएम मोदी, RSS चीफ मोहन भागवत, जर्नलिस्ट अरुण शौरी, आचार्य धर्मेंद्र, प्रवीण तोगड़िया, एलके आडवाणी, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, अमित शाह और लास्ट में नाम लिया सनी लियोनी का.
जिन जगहों के नाम लिए वो हैं दिल्ली का लोटस टेंपल, अहमदिया मस्जिद का ऑफिस, गुरुदासपुर मस्जिद, अजमेर शरीफ, गोल्डेन टेंपल पंजाब, दिल्ली मेट्रो और भीड़ भाड़ वाले इलाके. अजमेर शरीफ के लिए खुन्नस की वजह बताई कि वहां बॉलीवुड को कुछ ज्यादा ही भाव दिया जा रहा है.