जम्मू-कश्मीर में सेना के ट्रक में लगी आग हादसा नहीं, 'आतंकी हमले' में गई 5 जवानों की जान
दो महीने पहले सेना को दी गई एडवाइजरी में क्या बताया गया था?

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना का ट्रक किसी दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ, बल्कि इसे 'आतंकी हमला' बताया जा रहा है. गुरुवार, 20 अप्रैल की दोपहर को खबर आई कि पुंछ में सेना के ट्रक में अचानक आग लगने से 5 जवानों की मौत हो गई. लेकिन शाम होते-होते सेना के अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि ये एक आतंकी हमला हो सकता है.
सेना ने क्या बताया?इंडिया टुडे/आजतक के मुताबिक घटना के बाद नॉर्थन कमांड के आर्मी हेडक्वार्टर ने बयान जारी किया. इसमें बताया गया है कि आतंकवादियों के फेंके गए ग्रेनेड से ट्रक में आग लगी. गुरुवार को दोपहर 3 बजे के आसपास आंतकवादियों ने हमला किया था. स्टेटमेंट में ने बताया,
हमले में शहीद हुए जवान राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट का हिस्सा थे. एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे राजौरी के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
सेना ने ये भी बताया कि आतंकवादियों को ढूंढने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आर्मी चीफ मनोज पांडे ने पूरी मामले की जानकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दे दी है.
उपराज्यपाल का बयानघटना पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का भी बयान आया है. उन्होंने कहा है,
क्यों हुआ हमला?इसका जवाब हमले की जांच के बाद पता चलेगा. हालांकि कुछ अनुमान लगाए जा रहे हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल जनवरी-फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आर्मी यूनिट्स को एक एडवाइजरी जारी की थी. इसमें उसने बताया था कि आने वाले दिनों में बॉर्डर से घुसपैठ बढ़ने की आशंका है. इसकी वजह कश्मीर में होने वाले G-20 समिट को बताया गया. पुलिस ने एडवाइजरी में ये भी बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मस्जिदों के लाउडस्पीकर्स पर घोषणा की जा रही है कि वॉलेंटियर्स (आतंकी) कुछ समय के लिए कश्मीर में जिहाद ब्रिगेड में शामिल हो जाएं.
रिपोर्ट के मुताबिक इन घोषणाओं में ये भी कहा जा रहा था कि जो भी बॉर्डर पार जाने को तैयार है, उसे ट्रेनिंग दी जाएगी. साथ ही G-20 समिट में बाधा डालने के लिए उन्हें हथियार भी दिए जाएंगे. इसके बाद पुलिस ने चेताया था कि जल्दी ही जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ बढ़ सकती है.
वीडियो: आर्मी जनरल मनोज पांडे LAC वाले प्लान और चीन के खिलाफ भारत की तैयारी पर क्या बता गए?

.webp?width=60)

