The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Temple priest's miraculous escape as elephant turns violent in a temple in Kozhikode

इन पुजारी जी को ओलंपिक भेजो!

कोझीकोड में मंदिर का हाथी बावला हो गया, तो पुजारी जी आ गए लपेटे में. लेकिन चतुराई से अपनी जान बचा ले गए.

Advertisement
pic
15 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2016, 04:23 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
केरल के कोझीकोड में एक मंदिर है. देवी वलायानद का. वहां बुधवार की शाम को एक गज्जब बात हुई. शाम 5 बजे के करीब जब वहां पूजा पाठ उत्सव चल रहा था. अचानक एक हाथी बौरा गया. फिर उसने जो बमचक मचाई है कि पूछो मत. भाग गया रोड पर. जिसने मतवाला हाथी देखा, सिर पर पैर रख कर भागा. जान किसको नहीं प्यारी है भैया. हाथी तोड़ फोड़ मचा के धर दिया. मंदिर के पुजारी  पी संतोष. वो हाथी पर विराजमान थे. उनकी सिट्टी पिट्टी गुम थी लेकिन काम डेयरिंग बाजी वाला किया. जहां चौराहे से हाथी मुड़ा. वो धप्प से कूद गए. एक बिजली का खंभा दिखा था. उसी को पकड़ कर. कूद कर भगे फुल स्पीड में. एक भाईसाहब ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर के फेसबुक पर डाला है देखो- [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/Arshadkhan.9048594777/videos/949880241765416/"]

Advertisement

Advertisement

()