The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Telangana by election police takes BJP state chief Bandi Sanjay into preventive custody

उपचुनाव से ऐन पहले तेलंगाना में बवाल, पुलिस ने बीजेपी अध्यक्ष बंडी संजय को बीच रास्ते उठा लिया

बंडी संजय ने इसे 'लोकतंत्र का मजाक' बताया है. वहीं विरोधी दलों ने बीजेपी पर चुनाव रद्द कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया.

Advertisement
telangana bjp chief bandi sanjay arrested hours before by election voting in Munugode
बंडी संजय गिरफ्तार (फोटो- इंडिया टुडे)
pic
ज्योति जोशी
3 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 3 नवंबर 2022, 10:23 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तेलंगाना समेत 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. लेकिन वोटिंग से कुछ घंटे पहले तेलंगाना में सियासी टेंशन बढ़ता दिखा. पुलिस ने बीजेपी के राज्य अध्यक्ष बंडी संजय को हिरासत में ले लिया (Telangana BJP chief Bandi Sanjay in preventive custody). बताया गया कि 2 और 3 नवंबर की दरमियाने रात वो अपने काफिले के साथ मुनुगोडु की तरफ बढ़ रहे थे. इसी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव है. लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रात लगभग दो बजे पुलिस ने बंडी संजय के काफिले को रोका और उनको प्रिवेंटिव कस्टडी में लेकर अब्दुल्लापुरमेट थाना भेजा दिया.

पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए इंडिया टुडे को बताया-

Image embed

पुलिस की इस कार्रवाई का बीजेपी और उसके प्रदेश अध्यक्ष ने विरोध किया है. अपनी गिरफ्तारी को बंडी संजय ने ‘लोकतंत्र का मजाक’ बताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा-

Image embed
Image embed

इंडिया टुडे के मुताबिक मुनुगोडु सीट से बीजेपी उम्मीदवार केआरजी रेड्डी ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था. इसके समर्थन में ही बंडी संजय काफिले के साथ वहां पहुंच गए. उन्होंने इस बारे में रात को ट्वीट कर जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा-

Image embed
Image embed

वहीं TRS का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया है. इसको लेकर चुनाव अधिकारियों और पुलिस से भी शिकायत की गई है. उधर सीपीआई ने आरोप लगाया कि बीजेपी का इरादा इस उपचुनाव को रद्द कराने का है, इसलिए उसके नेता और कार्यकर्ता देर रात से धरना कर रहे हैं.

बता दें मुनुगोडे विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में TRS, कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. कांग्रेस के विधायक के राजगोपाल रेड्डी ने 2018 में ये सीट जीती थी. कांग्रेस से इस्तीफा देकर वो अब इसी सीट से बीजेपी की तरफ से लड़ रहे हैं.

देखें वीडियो- तेलंगाना: पीएम मोदी की फोटो को लेकर निर्मला सीतारमन ने डीएम को फटकारा, जयराम रमेश ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()