तेलंगाना: हिरासत में लिए गए BJP प्रदेश अध्यक्ष, भयानक बवाल मचा!
बंदी संजय कुमार को किया गया नजरबंद!

तेलंगाना में रविवार, 27 नवंबर की रात को पुलिस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को हिरासत में ले लिया. इसके कुछ समय बाद उन्हें उनके करीमनगर वाले आवास में भारी पुलिस तैनाती के साथ नजरबंद कर दिया गया है (Telangana BJP Chief under House Arrest). पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बंदी संजय कुमार सोमवार से शुरू होने वाली अपनी पांचवें चरण की प्रजा संग्राम यात्रा के लिए निर्मल जिले के भैंसा शहर की ओर जा रहे थे. इस पर रविवार रात जगतियाल जिले में पुलिस ने उन्हें रोका और वापस जाने के लिए कहा.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया,
इसी दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया. बता दें, भैंसा शहर में साल 2020 और 2021 में विभिन्न समुदायों के बीच झड़पें हुई थीं.
एक ट्वीट में बंदी संजय ने लिखा,
बीजेपी कार्यकर्ताओं के लगातार प्रदर्शन से इलाके में तनाव बढ़ गया है. कार्यकर्ताओं की राज्य सरकार से मांग है कि मार्च और जनसभा के लिए तुरंत अनुमति दी जाए. NDTV के मुताबिक, तेलंगाना बीजेपी का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आईं.
वहीं तेलंगाना की केसीआर सरकार लगातार केंद्र पर निशाना साध रही है. हाल ही में प्रदेश सरकार ने आरोप लगाया गया था कि केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से 2022-2023 में राजस्व संग्रह में 40 हजार करोड़ रुपये का घाटा हुआ है.
इससे पहले भी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले पुलिस ने बंदी संजय को हिरासत में लिया था. 2 नवंबर की रात वो अपने काफिले के साथ मुनुगोडु की तरफ बढ़ रहे थे. तब पुलिस ने उनके काफिले को रोका और उनको प्रिवेंटिव कस्टडी में लेकर अब्दुल्लापुरमेट थाने भेजा.
बता दें बंदी संजय कुमार तेलंगाना में बीजेपी के तीसरे प्रदेश अध्यक्ष हैं. वो करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकसभा के सदस्य भी हैं. 2014 और 2018 में हुए तेलंगाना विधानसभा चुनावों में वो करीमनगर से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर लड़े लेकिन दोनों बार हार गए. 2019 के आम चुनाव में, बीजेपी ने उन्हें करीमनगर लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था. तब वो 89,508 मतों के अंतर से जीतकर लोकसभा पहुंचे.
देखें वीडियो- कोविड के बीच तलेंगाना के मुख्यमंत्री ने खरीदी 11 करोड़ की कारें, विपक्ष ने कड़वे सवाल पूछ लिए

.webp?width=60)

