The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Tejashwi Yadav Atique Ahmend Ashraf Murder RK Singh Reaction Bihar

अतीक अहमद को 'जी' कहा था, अब केंद्रीय मंत्री की ये बात तेजस्वी को परेशान कर देगी!

'अतीक जी' कहते हुए तेजस्वी ने सोचा नहीं होगा कि इतना बवाल हो जाएगा!

Advertisement
pic
18 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023, 08:36 AM IST)
Tejashwi Yadav Atique Ahmend Ashraf Murder RK Singh Reaction Bihar
मीडिया से बातचीत के दौरान अतीक अहमद को तेजस्वी यादव ने 'अतीक जी' कह दिया.(फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने माफिया अतीक अहमद (Tejashwi Yadav Atique Ahmed) की हत्या पर कुछ ऐसा कहा है कि वो विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. केंद्रीय मंत्री आरके सिंह (RK Singh) ने कहा है कि तेजस्वी उप-मुख्यमंत्री हैं और एक दुर्दांत अपराधी को 'जी' कहते हैं. आरके सिंह ने कहा कि अतीक ने कबूल किया था कि उसका लश्कर-ए-तैयबा से संबंध था. उन्होंने पूछा कि ये लोग किसके लिए आंसू बहा रहे हैं?

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने आगे कहा,  

“तेजस्वी ने अतीक नहीं कहा है. तेजस्वी ने अतीक जी कहा है. वो उपमुख्यमंत्री हैं और एक दुर्दांत अपराधी को 'जी' कहते हैं. अतीक पर 100 से अधिक मुकदमे थे. ये मुकदमे धारा 144 के उल्लंघन करने के नहीं थे. ये मुकदमे हत्या, अपहरण और फिरौती के थे. जो भी गवाह होते थे उसको ये मार देते थे या उसके परिवार को किडनैप करके रख लेते थे ताकि वो गवाही न दे सके.”

उन्होंने आगे कहा कि एक केस में अतीक को सजा हुई. लेकिन बाकी के केस में कौन जाकर गवाही देगा. जैसे उमेश पाल हत्याकांड में पहले उसके पिता को मारा फिर एकमात्र जो गवाह था उसको मार दिया ताकि इसको सजा ना हो. किसी डॅान के खिलाफ कोई गवाही देने की हिम्मत बहुत कम करता है और कोई करता भी है तो उसको ये लोग मरवा देते हैं.

आरके सिंह ने आगे पूछा, 

“ये लोग किसपर रो रहें है. ऐसा आदमी जिसपर 100 से अधिक आपराधिक मुकदमे थे, जो अपने बयान में पुलिस के सामने कबूल करता है कि उसका लश्कर-ए-तैयबा से संबंध था. और इतने लोगों की हत्या की. गैंगवार में मारा गया. उसके लिए आंसू बहा रहे हैं ये लोग. शर्म आनी चाहिए.”

तेजस्वी यादव ने अतीक अहमद पर क्या कहा था?

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान अतीक अहमद को तेजस्वी यादव ने 'अतीक जी' कह दिया. उन्होंने कहा, 

“यह अतीक जी की मौत नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश में कानून की मौत हुई है.”

उन्होंने आगे कहा,

“हाल के इतिहास में उत्तर प्रदेश में हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं और यह सब सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किया जा रहा है.”

तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया कि अतीक  की हत्या पूरी तरह से स्क्रिप्टेड थी.

वीडियो: अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी को जमकर सुना दिया

Advertisement

Advertisement

()