तोता हमारे घर में हो तो उसे अच्छी बातें सिखाएंगे. पढ़ो बेट्टा सीताराम. आने जानेवालों को हाय बाय करो. ज्योतिषी का काम भी कर लेता है वो. लेकिन करना सब तोते को हीहै. अपन बस उसे ट्रेनिंग देते हैं, यूज करते हैं. इस आदमी की दीवानगी अपने तोते केलिए 'करेजाचीर' है. तोता पालने का शौकीन ये आदमी खुद तोता दिखने के चक्कर में अपनीकायापलट करा चुका है. इन साहब का नाम है टेड रिचर्ड्स. 56 साल की उम्र. यूनाइटेडकिंगडम के शहर हार्टक्लिफ में पाए जाते हैं. इनके साथ चार तोते रहते हैं घर में. औरसाहब उन तोतों के प्यार में इत्ते पागल हो गए कि क्या कहें. कुर्बानी देने को तैयारहो गए. कुर्बानी भी आदमी कित्ती दे सकता है प्यार में. गाड़ी, बंगला, पैसे या कोईमहंगा गिफ्ट. इन जनाब ने तो अपने कान कुर्बान कर दिए.https://twitter.com/ellieteakated/status/672420910285111296https://www.youtube.com/watch?v=sQYoEGOjLJw