अफगानिस्तान के साथ ये मैच जीत से ज्यादा इस एक चीज के लिए याद रखा जाएगा
अजिंक्य रहाणे ने बड़ा दिल दिखाया है, जो सदियों तक याद रखा जाएगा.
Advertisement

ये क्रिकेट में रोज रोज देखने को नहीं मिलता है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
सामान्य घटनाएं तो हर रोज, हर पल घटती रहती हैं. कुछ अच्छा या बुरा ही इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाता है. यह इतिहास से बढ़कर है.
अफगानिस्तान. टेस्ट प्लेइंग नेशन का दर्जा पाने वाली 12वीं टीम. 14 जून को अफगानिस्तान क्रिकेट के इतिहास में एक नए युग का सूत्रपात हुआ. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट सफर की शुरुआत की. यह टेस्ट मैच तो दो दिनों में समाप्त हो गया. लेकिन टेस्ट की समाप्ति के बाद जो कुछ हुआ वह क्रिकेट के अस्तित्व तक याद रखा जाएगा. अविश्वसनीय. क्रिकेट के खेल के लिए एक अभूतपूर्व दिन. दरअसल, जब टीम इंडिया विजेता ट्रॉफी के साथ जश्न मना रही थी तब भारतीय कप्तान आजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान की पूरी टीम को साथ बुलाकर साथ में फोटो शूट करवाया. यह अफगानिस्तान की टीम के लिए कल्पना से परे थे. पहले टेस्ट में मिली बड़ी हार के बाद अफगानिस्तानी खिलाड़ियों के चेहरे पर मायूसी पसरी थी. अचानक ही आजिंक्य रहाणे के एक इशारे ने उनके चेहरों का भाव बदल दिया. पहले आश्चर्य, फिर खुशी और उसके बाद लंबे समय तक कायम रहने वाला गर्व. https://twitter.com/i/status/1007602424222224384 इस घटना के बाद तो सोशल मीडिया फुल फॉर्म में आ गया. ट्विटर और फेसबुक पर टीम इंडिया के इस फैसले की खूब सराहना हुई. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन और खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी ट्वीट कर टीम इंडिया को खेल भावना दिखाने के लिए बधाई दी. बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अफगानिस्तान क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रॉफी के साथ फोटोशूट. टीम इंडिया का एक खूबसूरत फैसला. यह टेस्ट ऐतिहासिक बन चुका है.’ यह टेस्ट मैच क्रिकेट ही नहीं बल्कि अन्य खेलों को भी एक तोहफा है. संजोने योग्य.ये स्टोरी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहे अभिषेक ने लिखी है.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने बिना धोनी और कोहली के वो कर दिया, जो 86 साल से नहीं हुआ था जब तक अफगानिस्तान क्रिकेट खेलता रहेगा, इस लड़के का नाम जरूर लिया जाएगा पहले ही टेस्ट में राशिद खान को आटे-दाल का भाव पता चल गया 109 पर ऑल आउट, अफगानिस्तान इस एक वजह से फिर भी खुश होगी

