टीम इंडिया का 'हिटमैन' वनडे क्रिकेट में तो हिट है. मगर टेस्ट में अभी खुद कोसाबित करना बाकी है. जिस फॉर्म और टच में रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ दिखे हैं,अब साउथ अफ्रीका की जमीं पर टेस्ट क्रिकेट में रोहित का बड़ा टेस्ट होना बाकी है.इसी की तैयारी में लगा है ये बल्लेबाज. ये वीडियो साउथ अफ्रीका के न्यूलैंड्स मेंनेट्स में पसीना बहाते रोहित शर्मा का है. 3 जनवरी की शाम को रोहित लंबी हिट्समारते दिख रहे हैं. रोहित से उम्मीद भी तेजी से लंबी पारियां खेलने की होगी. 173वनडे मैच खेल चुके रोहित के हिस्से अभी 23 टेस्ट ही आए हैं. टेस्ट में रोहित के नामसिर्फ तीन सेंचुरी हैं, वहीं वनडे में ये आंकड़ा 16 का है. तीन-तीन दोहरे शतक भीवनडे क्रिकेट में ही लगाए हैं. मगर इस बार साउथ अफ्रीका की उछाल भरी पिंचों पररोहित से उम्मीदों का अंबार है. देखिए ये वीडियो-When @ImRo45 hit the nets here in Newlands #TeamIndia #SAvINDpic.twitter.com/OS6FNceaqo— BCCI (@BCCI) January 3, 2018 BCCI ने ट्वीट करके ये भी कन्फर्म कर दिया है किओपनर शिखर धवन अब फिट हैं और 5 जनवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए चुनी जानेवाली टीम के लिए उपलब्ध होंगे. वहीं इंडियन टीम के लिए एक मुसीबत रवींद्र जडेजा काअनफिट होना है. जडेजा को बुखार है. NEWS: #TeamIndia opener Shikhar Dhawan fit andavailable for selection for the 1st Test against South Africa. All-rounderRavindra Jadeja down with viral illness #FreedomSeries #SAvIND. More detailshere - https://t.co/qRPm7k1JK0 pic.twitter.com/YSGqdR9l0J — BCCI (@BCCI) January3, 2018 इन सबके बीच हार्दिक पंड्या पर सबकी नजर रहने वाली है. खुद सचिन तेंडुलकरने पंड्या को साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड माना है. सचिन ने कहा, "24 सालों में मैंने टीम इंडिया को इतना संतुलित कभी नहीं देखा. इसकी सबसे बड़ी वजहहार्दिक पंड्या का टीम में होना है. एक बॉलर जो 17-18 ओवर्स आराम से बॉलिंग कर सकताहै और वो एक बढ़िया बैट्समेन की तरह 7-8 नंबर पर बैटिंग भी कर सकता है." टीम केथ्रोडाउन एक्सपर्ट रघु पंड्या को तेज गेंदों पर खेलने की प्रैक्टिस कराते दिख रहेहैं. देखिए ये वीडियो-.@hardikpandya7 grinding it out at the nets#TeamIndia#SAvINDpic.twitter.com/9CK7HEDrW6— BCCI (@BCCI) January 3, 2018--------------------------------------------------------------------------------Also Read:साउथ अफ्रीका की टीम से कोहली के खिलाफ खेलेगा ये हिंदुस्तानी मूल का लड़काइंडिया में पैदा हुए वो 5 बच्चे जो आगे चलकर इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलेकौन है ये बॉलर जिसने इस साल रणजी में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं?विदर्भ 61 साल के इंतजार के बाद रणजी चैंपियन बना है, कारण ये 24 साल का लड़का हैलल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-