हाय राम ये इंडियन क्रिकेटर वेस्टइंडीज में दारू पी रहा है!
क्रिकेटर ने बीयर की बोतल हाथ में पकड़े हुए फोटो ट्वीट की. तो बवाल क्यों हुआ?
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्रिकेटर केएल राहुल ने दो दिन पहले ट्विटर पर अपनी तस्वीर डाली थी. हाथ में बीयर की बॉटल पकड़े हुए. वेस्टइंडीज में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे थे. साथ में स्टुअर्ट बिन्नी और उमेश यादव थे. फोटो डालने के कुछ वक्त बाद बमचक मच गई.
बमचक उनके खेल से नहीं. फोटो से नहीं. फोटो में पकड़ी हुई बीयर बॉटल की मुंडी से. BCCI माने क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया. इस फोटो को देखकर वो क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से सेंसर बोर्ड के रोल में आ गया. ठांय से एक एडवाइजरी जारी कर दी. अखबार द हिंदू के मुताबिक-
ये भी पढ़ें:
"BCCI के कुछ अफसरों को ये सोशल मीडिया पर फैलती फोटो पसंद नहीं आई है. लिखित में तो नहीं दिया लेकिन मैनेजर साब ने कह दिया है कि उनको मैसेज पहुंचा दिया जाए. ऑनलाइन कुछ भी ऐसा पोस्ट न करो जिससे गलत मैसेज जाए."तो सर एक बात बताओ. IPL के दौरान भी तो जमके पार्टियां होती हैं. उसमें कुछ अति संस्कारी लोग चीयर लीडर्स का नाचना भी भौंड़ा बताते हैं. पता नहीं उनको भी आपने सीरियसली लिया है या नहीं. खैर पार्टियां बिना दारू-मुर्गे के संस्कारी वाली होती होंगी. लेकिन उसमें मजा नहीं आता होगा. आता भी होगा, तो उनकी फोटो नहीं आती होगी. वैसे तमाम फोटोज आती भी हैं. जिनको न्यूज चैनल्स मसाला लगाकर, शर्मनाक बनाकर दिखाते हैं. नाच-गाना सब कुछ. लॉजिक ये दिया गया है कि बच्चे इनसे इंस्पायर हो जाते हैं. तो बच्चे क्रिकेटर्स को देखकर दारू पीना नहीं शुरू करते. वो बड़े होने तक इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी के जमाने में बच्चों को अपने फेवरेट खिलाड़ी के बारे में हर बात पता होती है. उनके खाने-पीने, पहनने और बाकी के शौक का भी. आप बस इतना समझा दीजिए कि शराब पीना गलत है कि उसे छिपाकर पीना?
ये भी पढ़ें:

