रांची वनडे में टीम इंडिया ने आर्मी कैप क्यों पहनी हैं?
कोहली ने मैच से पहले बड़ा ऐलान भी किया है.
Advertisement

मैच में कुछ इस अंदाज में उतरी है टीम इंडिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
झारखंड के रांची में ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच सीरीज का तीसरा वनडे खेला जा रहा है. यहां कप्तान कोहली ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया. जैसे ही टीम मैदान पर उतरी उनके सिर पर एक अलग तरह की कैप थी. देखकर लगेगा कि इंडियन क्रिकेट टीम नहीं, इंडियन आर्मी मैदान पर उतर रही है. इसी के चलते ये ये क्रिकेट मैच इतिहास में खास हो गया है. टीम इस मैच में फौजियों की कैप पहन कर उतरी है जिसे 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 44 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहना है.
रांची में मैच से पहले एम एस धोनी ने सभी प्लेयर्स को ये कैप दीं. कारण ये कि एमएस धोनी को इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद पोस्ट मिली हुई है. वो आर्मी के कई इवेंट्स में भी दिख चुके हैं. साथ ही कप्तान कोहली ने भी ये ऐलान किया कि टीम ने इस मैच की फीस भी नेशनल डिफेंस फंड को डोनेट करने का फैसला किया है. कोहली ने ये भी कहा कि मैंने लोगों से भी अपील की है कि शहीदों के बच्चों की पढ़ाई के लिए ज्यादा से ज्यादा दान करें. टीम इंडिया के इस फैसले की सोशल मीडिया समेत पूर्व क्रिकेटर्स भी इसकी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो देखिए-A closer look at the camouflage caps which #TeamIndia is sporting today#JaiHind 🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/3qExYp7Cvy
— BCCI (@BCCI) March 8, 2019
#TeamIndia will be sporting camouflage caps today as mark of tribute to the loss of lives in Pulwama terror attack and the armed forces And to encourage countrymen to donate to the National Defence Fund for taking care of the education of the dependents of the martyrs #JaiHind pic.twitter.com/fvFxHG20vi — BCCI (@BCCI) March 8, 2019सुनिए क्या बोले कप्तान कोहली-
To pay homage to the martyrs of Pulwama Terror Attack, the players will donate today's match fee to the National Defence Fund #JaiHind pic.twitter.com/vM9U16M8DQ
— BCCI (@BCCI) March 8, 2019

